Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    आईटीबी बर्लिन में राजस्थान पर्यटन का हुआ सशक्त आगाज़

    1 week ago

    वैश्विक मंच पर विरासत, स्थापत्य और सतत पर्यटन मॉडल की हुई प्रभावी प्रस्तुति*

    जयपुर/बर्लिन। जर्मनी की राजधानी बर्लिन शहर में विश्व के सबसे बड़े पर्यटन व्यापार मेले आईटीबी बर्लिन का मंगलवार को उद्घाटन हुआ।

    इस अवसर पर हॉल 5.2 में राजस्थान पर्यटन विभाग के स्टैंड 200 का विधिवत उद्घाटन भारत सरकार के पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत तथा जर्मनी में भारत के राजदूत श्री अजीत गुप्ते द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।

     

     

    भारत सरकार के पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान पर्यटन

    पवेलियन में राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति-2025 को भी इस अवसर पर शोकेस किया।

     

    उद्घाटन समारोह में राजस्थान पर्यटन विभाग की आयुक्त रूकमणी रियाड़, अतिरिक्त निदेशक पवन कुमार जैन एवं संयुक्त निदेशक डॉ. पुनीता सिंह उपस्थित रहे। 

    साथ ही राजस्थान के स्टॉक होल्डर में FHTR, ट्रूली इंडिया पैलेस ओन व्हील्स,अल्केमी दू वोयाज प्राइवेट लिमिटेड एवं इंटरएक्टिव टूर्स टू इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

     

    राजस्थान पर्यटन विभाग की टीम का नेतृत्व कर रही आयुक्त श्रीमती रुक्मणी रियाड़ ने इस अवसर पर राजस्थान फाउंडेशन जर्मनी के अध्यक्ष श्री हरगोविंद सिंह राणा से राजस्थान पर्यटन को बढ़ावा देने की चर्चा की।

     

    उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों, टूर संचालकों एवं आगंतुकों का राजस्थान पवेलियन में स्वागत किया एवं राजस्थान पर्यटन के नवाचारों के बारे में जानकारी दी। 

     

    राजस्थान मंडप अपनी सांस्कृतिक भव्यता, स्थापत्य सौंदर्य और नवाचारपूर्ण प्रस्तुति के कारण विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा।

     

     

    उल्लेखनीय है कि आईटीबी बर्लिन का आयोजन 3 से 5 मार्च तक होगा जिसमें भारत के अन्य राज्यों के साथ ही राजस्थान पर्यटन विभाग भी राजस्थान में विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि करने के लिए विभिन्न पर्यटन आकर्षणों को शो केस कर रहा है।

     

    आईटीबी के आगामी दिनों में विभिन्न व्यावसायिक बैठकों, राजस्थान पर्यटन की वीडियो फिल्मों तथा संवाद सत्रों के माध्यम से राजस्थान अपनी समृद्ध विरासत, अतिथि सत्कार परंपरा और सतत पर्यटन दृष्टिकोण को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करता रहेगा।

     

    यहां यह भी उल्लेखनीय है कि वर्ष 1966 से आयोजित हो रहा यह अंतरराष्ट्रीय आयोजन विश्व पर्यटन उद्योग का अग्रणी मंच माना जाता है। इस वर्ष इसका साठवाँ संस्करण आयोजित हो रहा है, जो वैश्विक पर्यटन जगत की छह दशकों की यात्रा और उपलब्धियों को रेखांकित कर रहा है। सुव्यवस्थित संरचना के लिए प्रसिद्ध इस मेले में विभिन्न देशों और गंतव्यों के भौगोलिक विभाजन के साथ साहसिक पर्यटन, व्यावसायिक यात्रा, चिकित्सकीय पर्यटन तथा यात्रा प्रौद्योगिकी जैसे प्रमुख क्षेत्र सम्मिलित हैं।

    Click here to Read More
    Previous Article
    करोड़ों कर्मचारियों की उम्मीद जगी! 18 महीने DA Arrear और Fitment Factor पर बड़ी खबर | Yugcharan
    Next Article
    द ललित जयपुर में ऑर्गेनिक रंगों के साथ भव्य होली उत्सव आयोजित

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment