Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    “AI समिट का विरोध, भारत का विरोध है” – शंकर गोरा

    2 weeks ago

    शहीद स्मारक से कांग्रेस कार्यालय तक सैकड़ों भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया मार्च

     

    नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय AI समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न किए जाने की घटना के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा, राजस्थान ने आज जयपुर में सशक्त विरोध प्रदर्शन किया।

     

    प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक, पुलिस कमिश्नरेट से कांग्रेस कार्यालय तक मार्च किया। मार्च के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध दर्ज कराया और कांग्रेस की कार्यप्रणाली के प्रति असहमति प्रकट की।

     

    इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने कहा, “AI समिट का विरोध, भारत का विरोध है।” उन्होंने कहा कि जब भारत तकनीकी नवाचार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में वैश्विक पहचान स्थापित कर रहा है, तब ऐसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय आयोजन में व्यवधान उत्पन्न करना देशहित के विरुद्ध है।

     

    उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति और प्रतिष्ठा से जुड़े विषयों पर राजनीति करना उचित नहीं है। भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रहित के मुद्दों पर सदैव सजग रहेगा और लोकतांत्रिक तरीके से अपना पक्ष रखता रहेगा।

     

     गोरा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत डिजिटल और तकनीकी क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ प्राप्त कर रहा है। ऐसे समय में विकासात्मक पहलों का विरोध देश की सकारात्मक छवि को प्रभावित करता है।

     

    उन्होंने घोषणा की कि इस विषय को लेकर प्रदेशभर में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, ताकि युवाओं को राष्ट्रहित और विकास के मुद्दों पर तथ्यात्मक जानकारी दी जा सके।

     

    भारतीय जनता युवा मोर्चा, राजस्थान ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय सम्मान, तकनीकी प्रगति और विकास से जुड़े प्रश्नों पर संगठन सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।

    Click here to Read More
    Previous Article
    टी20 विश्व कप 2026 में ‘अनुचित मदद’ के आरोपों पर उठा विवाद, बीसीसीआई और आईसीसी के समर्थन में उतरे पूर्व क्रिकेटर
    Next Article
    Rahul से नेतृत्व छीनने की तैयारी, India में खड़ा हो गया बड़ा बवाल ! | Yugcharan

    Related राजनीति Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment