Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    एलन शिक्षा संबल के विद्यार्थियों ने मनाई होली

    1 week ago

    सरकारी स्कूलों के हिंदी माध्यम के विद्यार्थी बोले ... पहली बार ऐसा माहौल और उत्साह मिला

    कोटा. एलन शिक्षा संबल अभियान के तहत अध्ययनरत सरकारी स्कूलों के हिन्दी माध्यम के विद्यार्थियों ने रविवार को सुपथ कैम्पस में होली मनाई। यहां सभी विद्यार्थी एकत्रित हुए और एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर हैप्पी होली कहा।

    एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट और एल एन माहेश्वरी परमार्थ न्यास के संयुक्त तत्वावधान में संचालित शिक्षा संबल कार्यक्रम में सरकारी स्कूलों के हिन्दी माध्यम के 126 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इनमें 81 छात्राएं और 45 छात्र शामिल हैं। इन सभी विद्यार्थियों को नीट की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग के साथ, आवास व भोजन की व्यवस्था भी दी ला रही है।

    होली के चलते रविवार को सुपथ कैम्पस में सभी विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया। यहां सभी को गुलाल दी गई और म्यूजिक का प्रबंध भी किया गया। कैम्पस प्रिंसिपल अमित काबरा और अन्य सीनियर फैकल्टीज व एडमिन टीम के साथ विद्यार्थियों ने होली खेली। खूब नाचे, फैकल्टीज ने विद्यार्थियों का मुंह मीठा करवाया और होली की बधाई दी। उल्लेखनीय है कि एलन में इन दिनों फागोत्सव भी मनाया जा रहा है। अलग-अलग कैम्पस में विद्यार्थियों के लिए फागोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें विद्यार्थी भक्ति भजनों पर डांस करते हैं और फूलों की होली खेलते हैं।

    Click here to Read More
    Previous Article
    पंचायत राज मंत्री ने किया 2 ग्राम पंचायत का औचक निरीक्षण, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी को दिए जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश
    Next Article
    पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत का आह्वान

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment