Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जल संचय हमारी लोक संस्कृति का आधार, संरक्षण में सभी अपना योगदान दें- गजेंद्र सिंह शेखावत

    1 month ago

    केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने शेखासर तालाब के जीर्णोधार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का किया लोकार्पण— 

    तालाब पर सीएसआर के सहयोग से आरओ वॉटर प्लांट, पैदल पथ, शौचालय व विभिन्न जीर्णोधार के कार्य करवाएं गए— 

    जयपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने रविवार को फलौदी जिला स्थित शेखासर तालाब पर सीएसआर के तहत करवाए गए जीर्णोधार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण करते हुए अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने भारत केयर ट्रस्ट, परिवर्तन संस्थान एवं एचडीएफसी बैंक के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

     

    शेखासर तालाब पर प्राचीन संस्कृति के तहत बारिश के जल को संचय किया जा रहा हैं। तालाब पर ग्रामीणों की सुविधा के लिए केंद्रीय मंत्री द्वारा पहल करते हुए सीएसआर के सहयोग से आरओ वॉटर प्लांट,पैदल पथ,शौचालय का निर्माण करवाया गया। साथ ही तालाब में खुदाई 40 फीट से और अधिक गहराई का कार्य भी करवाया गया जिससे अधिकतम बारिश का जल संचय हो। 

     

    लोकार्पण कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शेखासर तालाब 70 गांवों के लिए जल का आधार हैं। 18 महीने पूर्व शुरू किए गए जीर्णोधार कार्य आज पूर्ण हुआ है। जलाशय में खुदाई के कार्य से क्षमता बढ़ाई गई हैं। पाल पर सोलर लाइट लगाई हैं। आने वाले समय पर तालाब के विकास के ओर कार्य भी करवाएं जाएंगे।

     

    उन्होंने कहा कि जल संचय हमारी लोक संस्कृति का मूल आधार रहा है। हमारे पूर्वज तालाबों, कुंडों और बावड़ियों के माध्यम से वर्षा जल का संरक्षण करते थे, जिससे लंबे समय तक जल की उपलब्धता बनी रहती थी। वर्तमान समय में विश्व के अनेक हिस्सों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। ऐसे में हमें अपने पूर्वजों की परंपराओं से प्रेरणा लेते हुए जल स्रोतों के संरक्षण तथा जल संचय के प्रयासों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। इस दौरान उन्होंने तालाब पर विकास कार्यों में सहयोग निभाने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया।

     

    राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शेखासर में बालिकाओं को ट्रैक सूट वितरित:-

     

    केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी कंपनी के सामाजिक दायित्व के तहत बालिकाओं को ट्रैक सूट वितरित किए। उन्होंने बालिकाओं से संवाद करते हुए पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विधायक पब्बाराम विश्नोई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    नारी ही प्रगति की धुरी, महिला सशक्तिकरण से राजस्थान बनेगा अग्रणी राज्य – जोगाराम पटेल
    Next Article
    20 वर्ष पुराने प्रकरण का समाधान, आवंटी को मिला भूखण्ड का भौतिक कब्जा

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment