Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने ग्राम उत्थान शिविर का किया निरीक्षण

    1 month ago

    - लाभार्थियों को बांटे सहायता राशि के चेक 

    जयपुर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार पाली जिले की रानी पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत खोड़ में एक दिवसीय 'ग्राम उत्थान शिविर-सशक्त किसान, समृद्ध राजस्थान' शनिवार को आयोजित किया गया। इस शिविर का निरीक्षण पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग, राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने किया।

    शिविर में कृषि विपणन विभाग के निदेशक राजेश चौहान, कृषि विपणन विभाग, जोधपुर के संयुक्त निदेशक पूर्ण सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह परमार, रानी पंचायत समिति के विकास अधिकारी नारायण सिंह, खौड़ सरपंच दुर्गा दाधीच, जिला परिषद सदस्य दुर्गा सीरवी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष हुकम सिंह खरोकड़ा, नायब तहसीलदार मोहनलाल, सरपंच प्रतिनिधि श्रवण सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान और महिला किसान भी शिविर में शामिल हुए।

    कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण किसानों और आमजन को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करना था। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायता योजना के तहत लाभार्थियों को चेक व मंगला पशु बीमा योजना की बीमा पॉलिसी वितरित की। शिविर के दौरान कृषि विभाग ने किसानों को तारबंदी, डिग्गी, पाइपलाइन, फार्म पॉण्ड, बैलों से खेती योजना, फसल बीमा, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP), सॉइल हेल्थ कार्ड, मिनी किट और बीज वितरण जैसी योजनाओं की जानकारी दी। किसानों से योजनाओं के आवेदन भी भरवाए गए और लंबित मामलों की स्थिति बताई गई।

    उद्यानिकी विभाग ने ड्रिप व फव्वारा संयंत्र, प्लास्टिक मल्च, सौर पम्प और पॉलीहाउस सहित अन्य उद्यानिकी योजनाओं से अवगत कराया। पात्र किसानों को मौके पर ही आवेदन प्रक्रिया समझाई गई।

    कृषि विपणन विभाग ने PMFME योजना, मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायता योजना और किसान विश्राम स्थल निर्माण से जुड़े प्रस्तावों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। सहकारिता विभाग ने किसान क्रेडिट कार्ड, सहकारी सदस्यता, स्वयं सहायता समूह (SHG) ऋण, ब्याज अनुदान योजना और कस्टम हायरिंग सेंटर योजनाओं की जानकारी दी। पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा, पशु प्राथमिक चिकित्सा, कृमिनाशक दवा, टीकाकरण और कृत्रिम गर्भाधान जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

    शिविर में किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई और लाभान्वित किसानों से प्रतिक्रिया ली गई। किसानों द्वारा बताई गई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जिससे ग्रामीणों को काफी राहत मिली। ग्रामीणों में 'ग्राम उत्थान शिविर' को लेकर खासा उत्साह देखा गया। किसानों ने इसे शासन की एक उपयोगी और जनहितकारी पहल बताया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    शिक्षा विभाग में गहराता असंतुलन: 1.22 लाख पद रिक्त, फिर भी पदोन्नति की राह देख रहे हजारों शिक्षक
    Next Article
    सिंदरू में 18.95 करोड़ की लागत से बनेगा बालिका आवासीय विद्यालय

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment