Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पंचायत राज मंत्री ने किया 2 ग्राम पंचायत का औचक निरीक्षण, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी को दिए जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश

    1 week ago

     मंत्री मदन दिलावर ने जताई नाराजगी बोले रिपोर्ट आने पर दोषियों को छोड़ूगा नहीं*l

     ब्यावर! पाली जिले के सोजत सिटी में आयोजित गौ महोत्सव समारोह में शामिल होने के लिए सोजत सिटी जाते समय शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने ब्यावर जिले में दो ग्राम पंचायतो का आकस्मिक निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया! 

     

     पंचायत समिति रायपुर की ग्राम पंचायत झाला की चौकी में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने ग्रामीणों से प्रतिदिन झाड़ू लगने और कचरा संग्रहण होने के लिए जानकारी ली! ग्रामीणों ने मंत्री को बताया कि झाड़ू कभी कभी ही लगता है! प्रतिदिन नहीं लगता और ग्राम पंचायत की तरफ से कचरा संग्रहण करने के लिए कोई गाड़ी नहीं आती है! 

     मंत्री ने पूरे गांव में पैदल घूम - घूम कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया! गांव की गलियों में गंदगी के ढेर देखकर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए मौके पर ही अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ गोपाल को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए! 

     मंत्री दिलावर ने बी डी ओ अतुल सोलंकी की कार्यशैली पर भी नारजगी जताई! 

     

     इसके बाद शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ग्राम पंचायत बर के मुख्य बाजारों में पहुंचे! बाजार में फैली गंदगी और कचरे के ढेर को देखकर मंत्री ने अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ गोपाल को डांट लगाते हुए कहा कि तुम लोग कोई काम ही नहीं कर रहे हो! मेरे बार-बार कहने के बाद भी गांव में प्रतिदिन सफाई क्यों नहीं हो रही है? राज्य सरकार गांव में सफाई के लिए भरपूर पैसा भेज रही है तो फिर पैसा कहां जा रहा है? 

     मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने मंत्री को बताया कि पंचायत की तरफ से यहां सफाई के लिए कोई व्यवस्था नहीं है! यह पंचायत समिति का मुख्य चौराहा है जहां लोगों का आवागमन अधिक रहता है! उसके बावजूद पंचायत की ओर से यहां सफाई व्यवस्था नहीं की जाती है! 

     शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने मौके पर ही अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉक्टर गोपाल को दोनों ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था में बरती जा रही लापरवाही को लेकर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए!

    Click here to Read More
    Previous Article
    भामाशाह सुनील खेतपाल्या की तरफ से कार्यक्रम में 500 गौशालाओं को ₹200000 प्रति गौशाला के हिसाब से आर्थिक सहयोग राशि प्रदान की जा रही है! कार्यक्रम में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर गौशाला संचालकों को भेट कर रहे हैं सहयोग राशि का चेक
    Next Article
    एलन शिक्षा संबल के विद्यार्थियों ने मनाई होली

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment