Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रिदम रनवे' के रैंप पर दिखा मॉडर्न और माइथोलॉजिकल फ़ैशन का अनूठा संगम

    1 week ago

     डीजे पलक की बीट्स पर झूमा कैंपस

    जयपुर,

    जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित नॉर्थ इंडिया के सबसे बड़े टैक्नो-मीडिया-स्पोर्ट्स एवं कल्चरल फ़ेस्ट, 'रिदम 2026' के दूसरे दिन कैंपस में अलग ही जोश देखने को मिला। 

     

    दिन का आकर्षण गो-कार्टिंग रहा, जहाँ 200 मीटर के लैप ट्रैक और प्रोफेशनल सेफ्टी गियर्स के साथ स्टूडेंट्स ने वर्ल्ड-क्लास एक्सपोज़र लिया। 

     

    तो वहीं, फ़ैशन और क्रिएटिविटी के संगम को रैंप पर उतारते हुए 'रिदम रनवे' में 'रेन टू रियासत' जैसी अद्वितीय थीम्स ने पारंपरिक वैभव को आधुनिक स्टाइल में खूबसूरती से प्रेज़ेंट किया। वहीं विपरीत, 'वैम्पायर' थीम ने रैंप पर एक रहस्यमयी और डार्क एस्थेटिक का माहौल बनाया, जिसमें गोथिक फ़ैशन और ड्रामैटिक विज़ुअल्स का बेजोड़ तालमेल दिखा। इसके साथ ही 'स्टेप अप', 'बॉक्स्ड', 'हसल' और 'ईकोज़' जैसे इवेंट्स में 5 से 25 वर्षों के छात्रों ने डांस, बीटबॉक्सिंग, रैप और सोलो इंस्ट्रूमेंटल परफॉरमेंस के ज़रिए अपनी वर्सेटिलिटी का प्रदर्शन किया। कला के इन विविध रूपों को दिया गया यह मंच जेइसीआरसी के उस उद्देश्य को सार्थक करता है जहाँ हर टैलेंट को अपनी मौलिकता निखारने का पूरा अवसर मिलता है।

     

    ग्लैमर के इस मंच से एक बेहद ज़रूरी सामाजिक संदेश भी दिया गया, जहाँ आज के युवाओं को नशीलें पदार्थ

    से दूर रहने और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी गई।

     

     

    दिन का समापन एक धमाकेदार 'डीजे नाइट' के साथ हुआ, जहाँ मशहूर डीजे पलक ने अपनी धुनों से पूरे जेइसीआरसी परिवार को झूमने पर मजबूर किया। हज़ारों की तादाद में छात्र उनकी बीट्स पर देर रात तक थिरकते रहे, जिससे पूरा वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भर गया।

     

    फ़ेस्ट का यह सिलसिला अभी थमा नहीं है, क्योंकि आगामी दिन में 'इन्फ्लुएंशियल एक्सपीरियंस ज़ोन' एक नया बेंचमार्क सेट करने को तैयार है। इसमें 100 से अधिक दिग्गज इन्फ्लुएंसर्स नेटवर्किंग और डिजिटल इन्फ्लुएंसिंग जैसे मॉडर्न टॉपिक्स पर अपने अनुभव साझा करेंगे। यह पूरी पहल जेइसीआरसी के उस विज़न को मजबूती देती है, जहाँ छात्रों के ओवरऑल पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और उन्हें बेस्ट ग्लोबल एक्सपोज़rदेने के लिए यूनिवर्सिटी हमेशा कमिटेड है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    शिक्षकों के स्थानांतरण,पदोन्नतियों सहित रुके हुए कार्य हो शीघ्र पूर्ण:पुष्करणा
    Next Article
    दो साल में 16 लाख से ज्यादा पशुओं का किया बीमा— पशुपालन मंत्री

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment