Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सेकंड ऑल इंडिया आईपीएससी अंडर-14 गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह उत्साह के साथ आयोजित

    3 weeks ago

    एमजीडी गर्ल्स स्कूल, जयपुर में 22 अप्रैल 2026 को सेकंड ऑल इंडिया आईपीएससी अंडर-14 गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एमजीडी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की सदस्य राजकुँवरानी अंबिका सिंह जी थीं। उनके आगमन पर बैंड और एन सी सी दल द्वारा उनका स्वागत किया गया। स्कूल की हेड गर्ल अपूर्वा रावत ने अपने स्वागत भाषण से अतिथियों का अभिवादन किया। इसके बाद मार्च पास्ट हुआ, जिसमें सभी टीमों ने भाग लिया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने टूर्नामेंट के शुरू होने की आधिकारिक घोषणा की। इसके बाद खिलाड़ियों ने खेल भावना की शपथ ली। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और खेल को अनुशासन व टीम भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया।

     कार्यक्रम के दौरान एक सुंदर नृत्य प्रस्तुति भी दी गई, जिसने सभी का मन मोह लिया। इसके बाद टूर्नामेंट में भाग लेने वाली चार प्रमुख टीमों, एमजीडी गर्ल्स स्कूल जयपुर, मॉडर्न स्कूल नई दिल्ली, मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल अजमेर और डीपीएस आरकेपुरम नई दिल्ली का परिचय कराया गया। सुबह नौ बजकर पाँच मिनट पर पहली गेंद फेंककर मैच का रोमांचक आगाज़ हुआ। विद्यालय की गेम्स एंड स्पोर्ट्स कैप्टन नाम्या बग्गा ने सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

     

    यह टूर्नामेंट विद्यालय निदेशिका श्रीमती अर्चना एस. मनकोटिया, प्राचार्या श्रीमती प्रमेंद्र खंगारोत एवं खेल समन्वयक डॉ. मोनिका माथुर के मार्गदर्शन में छात्राओं को खेलों में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

    टूर्नामेंट का पहला मैच एम जी डी गर्ल्स स्कूल जयपुर और मॉडर्न स्कूल नई दिल्ली के बीच खेला गया जिसे टीम एम जी डी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 138 रन से जीता। श्रेयान्वी शर्मा 3 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ दि मैच रहीं।

    Click here to Read More
    Previous Article
    डॉ. अमित वर्मा को ‘वरिष्ठ जन संचार शिक्षण उत्कृष्टता सम्मान’ से सम्मानित
    Next Article
    Rahul, Pilot & Gehlot : Congress से आई इस ख़बर ने Rajasthan की राजनीति को हिला दिया ! | Yugcharan

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment