Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सर्वोदय और स्वराज ही कांग्रेस की आत्मा” – डॉ. सी.बी. यादव

    1 week ago

    पंचायत एवं निकाय चुनाव प्रबंधन पर दो दिवसीय व्यापक प्रशिक्षण संपन्न

    काँग्रेस के विभाग राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (RGPRS) द्वारा आयोजित दो दिवसीय सर्वोदय संकल्प शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर में पंचायत एवं निकाय चुनाव प्रबंधन, संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, बूथ स्तर की रणनीति, जनसंपर्क कौशल तथा स्थानीय मुद्दों की प्रभावी प्रस्तुति जैसे विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए जनप्रतिनिधियों, संभावित प्रत्याशियों एवं संगठन पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए आगामी चुनावों की तैयारी को लेकर गंभीर मंथन किया।

      शिविर के दौरान इस बात पर विशेष बल दिया गया कि कांग्रेस इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से केवल चुनावी रणनीति नहीं बना रही, बल्कि एक सशक्त वैचारिक कैडर तैयार कर रही है। यह कैडर स्वराज, सर्वोदय, सामाजिक न्याय और विकेंद्रीकरण जैसे कांग्रेस के मूल सिद्धांतों पर चलने के लिए संकल्पबद्ध होगा। ग्राम सभा की मजबूती, स्थानीय नेतृत्व का विकास तथा जनता के साथ निरंतर संवाद—इन्हीं आधारों पर संगठन को आगे बढ़ाने की रणनीति तय की गई।

       कार्यकर्ताओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा गया कि एक प्रतिबद्ध कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच सकारात्मक कड़ी का कार्य करता है। उसे जनभावनाओं को समझते हुए शासन तक पहुंचाना है और सरकार की योजनाओं को पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से आमजन तक ले जाना है। गांव-गांव और वार्ड-वार्ड में सक्रिय उपस्थिति ही संगठन की वास्तविक शक्ति है।

       समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी.बी. यादव ने कहा, सर्वोदय और स्वराज ही कांग्रेस की आत्मा है कांग्रेस का लक्ष्य केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि स्वराज और सर्वोदय के सिद्धांतों पर आधारित जनकेंद्रित व्यवस्था की स्थापना है। हमारा कार्यकर्ता जनता से जुड़ाव में पारंगत हो, समाज के हर वर्ग के बीच विश्वास का वातावरण बनाए और लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करे—यही इस शिविर का मूल उद्देश्य है।”

     

    भीलवाड़ा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राम लाल जाट ने 

    शिविर के अंत में सभी प्रतिभागियों ने संगठनात्मक अनुशासन, वैचारिक निष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया ।आरजीपीआरएस संगठन के जिलाध्यक्ष श्याम लाल गुर्जर ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

    Click here to Read More
    Previous Article
    द सांता किड्ज़ के वार्षिक उत्सव में जेठालाल और बापूजी का मस्तीभरा अंदाज़
    Next Article
    रंगोत्सव 2026: राजधानी में आधी रात को जलेगी होली, धुलंडी पर दिखेगा चंद्रग्रहण का साया

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment