Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सिंदरू में 18.95 करोड़ की लागत से बनेगा बालिका आवासीय विद्यालय

    1 month ago

    -कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने किया भूमि पूजन 

    जयपुर/सुमेरपुर। विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर की ग्राम पंचायत सिंदरू में विमुक्त, घुमंतू और अर्द्ध-घुमंतू (DNT/NT/SNT) समुदायों की बालिकाओं के लिए आवासीय विद्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शनिवार को पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक जोराराम कुमावत ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान जोराराम कुमावत ने कहा कि इन समुदायों की बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए भारत सरकार और राज्य सरकारें विशेष आवासीय विद्यालय और छात्रावास संचालित कर रही हैं। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य इन जातियों के बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ना है। इसी के तहत राजस्थान सरकार ने बजट वर्ष-2024-25 में इस आवासीय विद्यालय के भवन निर्माण के लिए घोषणा की थी। इसी बजट घोषणा की क्रियान्विति के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अनुशंसा पर 18.95 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद भवन निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। उन्होंने आवासीय विद्यालय में कक्षा छह से 12 तक की बालिकाओं को प्रवेश दिया जाएगा। 11 वीं व 12वीं कक्षा में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, बायोलॉजी व गणित विषय की छात्राओं को प्रवेश मिल सकेगा। श्री कुमावत ने कहा कि आवासीय विद्यालय में क्षेत्र देवासी, गाडोलिया लोहार, बंजारा, कालबेलिया, जोगी, सांसी व अन्य वर्ग की करीब 275 बालिकाओं के लिए शिक्षा, भोजन और रहने की व्यवस्था पूरी तरह से निशुल्क रहेगी। आवासीय विद्यालय में सात कक्षा कक्ष, एक बड़ा हाल, खेल मैदान, वाटर कूलर, बोरवेल, औवरहैड टैंक, बिजली व पानी निकासी के लिए नाले आदि की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही विद्यालय की छात्राओं के लिए सैनेटरी पैड की नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

    इस मौके पर पूर्व उप प्रधान करण सिंह नेतरा, जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह परमार, निंबेश्वर महादेव ट्रस्ट, सांण्डेराव के अध्यक्ष जगत सिंह राणावत, सिंदरू सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र देवासी, डीवाईएसपी जितेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष हनवंत सिंह बांकली, दुजाणा के पूर्व सरपंच नागेश देवासी, खिवांदी के पूर्व सरपंच रूपाराम देवासी, कृषि विपणन विभाग के एक्सईएन रणवीर सिंह, भाजपा पशुपालन प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव जोराराम बिरामी, प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लालाराम देवासी आदि मौजूद रहे।

    Click here to Read More
    Previous Article
    कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने ग्राम उत्थान शिविर का किया निरीक्षण
    Next Article
    25-27 फ़रवरी तक जयपुर बनेगा नॉर्थ इंडिया का सबसे बड़ा यूथ हब- चमचमाते ड्रोन शो के साथ ‘रिदम 2026’ का ऐलान

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment