Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने अस्मिता खेलो इंडिया महिला एथलेटिक्स लीग व सम्मान समारोह का शुभारम्भ कर विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित,

    1 month ago

    केंद्र और राज्य सरकार महिला उत्थान के लिए संकल्पबद्ध - वन राज्यमंत्री शर्मा

    जयपुर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय खेल प्राधिकरण एवं माय भारत केंद्र के समन्वय से गौरी देवी महाविद्यालय, अलवर में आयोजित ‘अस्मिता खेलो इंडिया‘ महिला एथलेटिक्स लीग व सम्मान समारोह का शुभारम्भ कर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

    वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आज संपूर्ण विश्व में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संकल्पबद्धता के साथ महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किये जा रह हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा एवं विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को धन्यवाद देते हुए कहा कि महिलाओं की शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए अलवर में नवीन कन्या महाविद्यालय एवं कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेज की सौगातें दी है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में सुविधाओं का विस्तार करते हुए भव्य ऑडिटोरियम एवं इंडोर बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने इस मौके पर महाविद्यालय की बालिकाओं को निःशुल्क सरिस्का अभयारण्य घुमाने का भी ऐलान किया। 

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    20 वर्ष पुराने प्रकरण का समाधान, आवंटी को मिला भूखण्ड का भौतिक कब्जा
    Next Article
    गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने टहला में किया स्व. हेमसिंह भडाना व कर्नल किरोडी सिंह बैंसला की प्रतिमा का अनावरण,

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment