Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी जयपुर में कृषि विभाग की भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन

    1 week ago

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में कृषि विभाग के विद्यार्थियों के स्वागत हेतु भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन अत्यंत धूमधाम से किया गया। विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित इस शानदार कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। पूरे वातावरण में उल्लास, उमंग और नए आरंभ की सकारात्मक ऊर्जा स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी।

    कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय की प्रेसिडेंट डॉ. रश्मि जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। अपने स्वागत संबोधन में उन्होंने नवागंतुक विद्यार्थियों के जोश और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए उन्हें परिश्रम, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान कीं।

    फ्रेशर्स पार्टी के अंतर्गत छात्रों ने नृत्य, समूह एवं एकल गीत, स्टैंड-अप कॉमेडी तथा आकर्षक फैशन शो जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय परिवार से जोड़ना और उनमें आत्मीयता की भावना विकसित करना था। कृषि विभाग के अधिष्ठाता ने अपने संबोधन में कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों के मध्य आपसी सामंजस्य और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करने के लिए किया गया है, जिससे वे सीनियर्स और जूनियर्स के साथ सहज रूप से जुड़ सकें।

     

     उपकुलसचिव इंजीनियर नरेश अरोड़ा ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए एंटी रैगिंग कमेटी सहित विभिन्न समितियों की जानकारी साझा की और विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की नीतियों एवं सुविधाओं से अवगत कराया।

     

    प्रो चेयरपर्सन डॉ. अंशु सुराना ने अपने संदेश में कहा कि फ्रेशर्स पार्टी केवल मनोरंजन का मंच नहीं, बल्कि यह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास निर्माण और नेतृत्व क्षमता को निखारने का एक सशक्त अवसर है। उन्होंने सभी नए छात्रों को सकारात्मक सोच के साथ शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

     

    कुलसचिव डॉ. अनूप शर्मा ने भी अपने संदेश के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी छात्रों से अनुशासन, परिश्रम एवं सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ अपने शैक्षणिक जीवन की शुरुआत करने का आह्वान किया तथा उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की।

     

    आयुषी चौधरी को मिस फ्रेशर एवं राजेश कुमावत को मिस्टर फ्रेशर घोषित किया गया 

     

    इसके पश्चात उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    क्रिएटिविटी, कोडिंग और क्राउड की गूंज: 'ज़िंदा' ट्रैक के साथ फ़रहान का मैजिक- जेयू रिदम 2026
    Next Article
    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी,वाटिका जयपुर में तीन दिवसीय शोध कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment