Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    Long Island City

    -0.79°C

    Stormy
    4.12 km/h
    60%
    0.2h

    Latest

    रावत ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में ‘फ्रेशर्स गाला-2026’ का भव्य आयोजन

    रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच मोहित चौधरी बने मिस्टर फ्रेशर, आइना ढाका चुनी गईं मिस फ्रेशर जयपुर। रावत ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में नव-प्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनके उत्साहवर्धन के लिए ‘फ्रेशर्स गाला-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के चेयरमैन बी.एस. रावत, श्रीमती निर्मला रावत, निदेशक श्री हेमेन्द्र सिंह रावत, नरेंद्र सिंह रावत, डॉ. कल्पना रावत एवं डॉ. अक्षिता रावत ने किया। समारोह में राजस्थान के पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास एवं राजस्थान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राखी राठौड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं मिस फ्यूजन इंडिया-2026 की विजेता अंशु चौधरी, स्किल डेवलपमेंट विशेषज्ञ श्री मधुसूदन दाधीच, मिस राजस्थान, मिस ग्लोबल इंडिया एवं मिस ओशियन वर्ल्ड के आयोजक श्री योगेश मिश्रा तथा डॉ. अखिल शुक्ला, एडवोकेट, राजस्थान उच्च न्यायालय विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का सांस्कृतिक आगाज गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कैटवॉक के साथ पंजाबी, हरियाणवी एवं राजस्थानी नृत्यों की प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति के विविध रंगों को जीवंत कर दिया। नवागंतुक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा एवं आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न चरणों में प्रतिभागियों की प्रतिभा, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास एवं प्रस्तुति कौशल का मूल्यांकन किया गया। अंत में मोहित चौधरी को ‘मिस्टर फ्रेशर-2026’ तथा आइना ढाका को ‘मिस फ्रेशर-2026’ चुना गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्राचार्या डॉ. शीला चौधरी, डॉ. नीतू जैमन एवं भूपेन्द्र जैन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय जीवन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास निर्माण एवं प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। समारोह का समापन सभी नवागंतुक विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।  

    5 वे श्री श्याम वार्षिक महोत्सव की तेयारिया को अंतिम रूप, 26 को आएंगे खाटू वाले श्याम, पूरे करेंगे सब के काम

    लाडले खाटू वाले मित्र मंडल के तत्वाधान में होने जा रहे पांचवा श्री श्याम वार्षिक महोत्सव की तेयारिया को अंतिम रूप दे दिया गया है! मंडल अध्यक्ष साहिल जोशी ने बताया की पांचवा श्री श्याम महोत्सव दिनांक 26 सितंबर 2026 को रूकमणि गार्डन रेनवाल रोड चोमू में होगा! महोत्सव श्याम को 7 बजे से आरम्भ होकर देर रात तक चलेगा! महोत्सव को लेकर चोमू की देव तुल्य जनता मे काफी उत्साह देखा जा रहा है! चोमू नगरवासी अपने श्याम के दर्शन करने आतुर है वही चोमू के सभी भक्तों को बाबा के दरबार मे हाजरी लगाने के बाद अपने सभी काम एवं मनोकामना पूरी होने की पूरी आस है! महोत्सव मे चोमू के जनप्रतिनिधि, पार्षद, शिक्षाविद् एवं आम जनता भाग लेंगे! चोमू नगर परिषद के नव निर्वाचित सभापति आशीष दुसाद ने पांचवा श्री श्याम वार्षिक महोत्सव का लाडले खाटू वाले मित्र मंडल के सदस्यों की उपस्तिथि मे पोस्टर का विमोचन कर चोमू नगर की जनता से अधिक से अधिक संख्या मे आने को कहा है! साथ ही भजनों एवं बाबा के गीतों का भरपूर लाभ उठाने का आहवान किया है! लाडले खाटू वाले मित्र मंडल के जयेश रावत ने बताया कि कानपुर से भजन सम्राट अभिषेक शुक्ला जी, सवाई माधोपुर से रितिका कनिका अग्रवाल, जयपुर से सुनील शर्मा एवं गोपाल सेन पार्टी भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को भक्ति का रसपान करा एंगे! पोस्टर विमोचन के दौरान मंडल के सदस्य राजकुमार अग्रवाल, कमलेश सेन, विशाल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, जयेश रावत एवं सोहन सैनी मौजूद रहे। अशोक विहार निवासी एवं सिक्किम प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, गैंगटोक, सिक्किम मे कुलसचिव के पद पर कार्यरत प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने दी श्री श्याम वार्षिक महोत्सव की शुभ कामना दी है! मंडल के सदस्य जयेश रावत ने बताया कि इस वार्षिकोत्सव में बाबा का भव्य श्रृंगार श्री श्याम दरबार सेवा बांदीकुई के द्वारा किया जाएगा।। उत्सव में इत्र वर्षा एवं पुष्प वर्षा की जाएगी। उत्सव में श्री सालासर बालाजी के पुजारी विष्णु दत्त जी पुजारी का पावन सानिध्य रहेगा। उत्सव को लेकर चोमू शहर की जनता में बहुत खुशी की लहर है। उत्सव की शुरुआत श्याम बाबा की आरती उतार कर होगी उसके पश्चात गणेश जी महाराज माता रानी शंकर भगवान एवं बालाजी महाराज के भजनों से होगी उसके उसके पश्चात बाबा श्याम के भाव भरे मधुर मधुर भजन की प्रस्तुति आए हुए भजन सम्राटों के द्वारा दी जाएगी। महोत्सव मे बाबा की अखंड ज्योत भी जलाई जाएगी!अंत में बाबा की आरती होगी एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।  

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर में विश्व फार्मासिस्ट दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

    जयपुर, फार्मेसी विभाग, यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर में आज विश्व फार्मासिस्ट दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष की थीम 'स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना' रही। इस दिन फार्मेसी विभाग द्वारा रैली, पोस्टर प्रेजेंटेशन, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं कैरम, चेस, बैडमिंटन, क्रिकेट जैसी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेताओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। मुख्य कार्यक्रम सेमिनार हॉल-1 में आयोजित हुआ, जहाँ प्राचार्य डॉ. राम गर्ग द्वारा छात्र-छात्राओं को फार्मासिस्ट शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्रो-चेयरपर्सन डॉ. अंशु सुराना ने सभी छात्र-छात्राओं को विश्व फार्मासिस्ट दिवस का महत्व समझाया और बताया कि स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्ट कितने महत्वपूर्ण हैं। प्रेसिडेंट डॉ. रश्मि जैन ने डॉक्टर और फार्मासिस्ट के मध्य के संबंध को विस्तार से समझाया। प्रो-प्रेसिडेंट डॉ. अंकित गांधी ने कोरोना काल में वैक्सीन उपलब्ध कराने में फार्मासिस्टों के महत्वपूर्ण योगदान को बताया। रजिस्ट्रार डॉ. अनूप शर्मा ने फार्मासिस्टों के लिए ज्ञान, कौशल और तकनीकी क्षमता के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान शोध अधिष्ठाता डॉ. रोहित सारस्वत ने विद्यार्थियों को भारत में जेनेरिक दवाओं के विशाल बाजार और उसके भविष्य के अवसरों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में फार्मेसी विभाग के समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।  

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में अंतर-विभागीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

    जयपुर, यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर में 25 सितंबर 2026 को विश्वविद्यालय मैदान में अंतर-विभागीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रो-चेयरपर्सन डॉ. अंशु सुराना ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, टीम भावना, समर्पण, खेल भावना और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विश्वविद्यालय की प्रेसिडेंट प्रोफ़ेसर (डॉ.) रश्मि जैन ने भी सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने तथा खेल भावना और आपसी सम्मान बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रो-प्रेसिडेंट डॉ. अंकित गांधी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान खेल प्रबंधक यश यादव ने इंटर-डिपार्टमेंट स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के उद्देश्य और महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना तथा विश्वविद्यालय में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क, आत्मविश्वास, शारीरिक फिटनेस और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। प्रतियोगिता में चार प्रमुख खेलों को शामिल किया गया है: 1. 🏐 वॉलीबॉल 2. 🏓 टेबल टेनिस 3. 🎯 कैरम 4. ♟️ शतरंज विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने इन खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ विभिन्न विभागों के छात्रों के बीच आपसी संवाद, सहयोग और टीम भावना को मजबूत करने का अवसर प्रदान किया। अंतर-विभागीय खेल प्रतियोगिता 2026 विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के समग्र विकास और स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह आयोजन विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल, स्वास्थ्य, अनुशासन और नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।  

    उपमुख्यमंत्री एवं महिला-बाल विकास मंत्री दिया कुमारी के मुख्य आतिथ्य में वाटिका में 'आंगन मिलन सेवा' का आयोजन, आंगनबाड़ी बहनों का किया सम्मान

    जयपुर/वाटिका। विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत शुक्रवार को वाटिका के सामुदायिक भवन में 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम का आयोजन उपमुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती दिया कुमारी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा सहयोगिनियों को माला पहनाकर, पौधा एवं माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रेषित पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और धात्री माताओं के बच्चों का अन्नप्राशन करवाया गया। अपने संबोधन में दिया कुमारी ने कहा कि आंगनबाड़ी सिर्फ एक केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य निर्माण की पहली पाठशाला है। आंगनबाड़ी बहनें हर बच्चे की मुस्कान और हर माँ के विश्वास की जिम्मेदारी पूर्ण मुस्तैदी से निभा रही हैं। यह सम्मान उस ममता, मेहनत और समर्पण का सम्मान है, जिससे नई पीढ़ी का भविष्य संवर रहा है। दिया कुमारी ने कहा कि आंगनबाड़ी में आयोजित यह कार्यक्रम बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए परिवार और समाज को जोड़ने का प्रयास है। पोषण के क्षेत्र में निःस्वार्थ भाव से काम करने वाली कार्यकर्ता, सहायिका ही हमारे लोकल हीरो हैं। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आंगनबाड़ी बहनों के समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें पत्र प्रेषित किया है। पोषण ट्रैकर जैसी डिजिटल व्यवस्था से पोषण की निगरानी अधिक प्रभावी हुई है, जिसकी G20, UNICEF, WHO तक में सराहना हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों को सुदृढ़ और अपग्रेड किया जा रहा है, नए केंद्र बनाए जा रहे हैं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है। इसका उद्देश्य बच्चों के पोषण में सुधार और उनका उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करना है। उन्होंने आह्वान किया कि हर स्वस्थ बच्चा हमारी जिम्मेदारी है, हम सभी हर बच्चे को सही पोषण, स्नेह और संस्कार देने का संकल्प लें। आंगनबाड़ी केंद्र विकसित राजस्थान की नई कहानी लिखने का मंच बनेंगे। कार्यक्रम में निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं वासुदेव मालावत, उपनिदेशक जयपुर पार्थवी शर्मा, जनप्रतिनिधियों, संस्था प्रधानों, महिला मोर्चा की सदस्यों, राजीविका समूहों तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी माताओं और बच्चों ने भाग लिया।  

    अंडर-17 छात्रा वर्ग में कराटे खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम 70वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले, एसीबीईओ प्रियंका पंवार ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    जयपुर। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, गांधी नगर में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-17 छात्रा वर्ग के मुकाबले उत्साह और रोमांच के साथ संपन्न हुए। जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंची छात्रा खिलाड़ियों ने मैट पर अपनी खेल प्रतिभा, तकनीकी कौशल, आत्मविश्वास और अनुशासन का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस पर जयपुर पश्चिम की अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (ACBEO) प्रियंका पंवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रतियोगिता स्थल का अवलोकन कर विभिन्न मुकाबलों को देखा तथा प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कराटे जैसे खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता और आत्मरक्षा की भावना विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और निरंतर अभ्यास के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रतियोगिता संयोजक आदर्श कुमार मित्तल ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से छात्र-छात्राएं भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का आयोजन निर्धारित नियमों के अनुसार निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है। दूसरे दिन अंडर-17 छात्रा वर्ग के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में प्रबंधन समिति के सदस्य पवनजीत पारीक एवं संतोष बोयत का सहयोग रहा। वहीं मुख्य मैच रेफरी केशव सिंह के कुशल मार्गदर्शन में विभिन्न मुकाबले निर्धारित नियमों एवं खेल भावना के अनुरूप संपन्न कराए गए। प्रतियोगिता के दौरान विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के आगामी दिनों में अन्य आयु वर्गों के मुकाबले भी आयोजित किए जाएंगे। खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है।  

    जोधपुर संभाग में विशेष गिरदावरी और चारा डिपो खोलने पर चर्चा

    -कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने की सीएम के एसीएस से बैठक जयपुर। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने शनिवार को शासन सचिवालय में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) अखिल अरोड़ा से एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक के दौरान उन्होंने प्रदेश में इस वर्ष हुई कम बारिश के कारण जोधपुर संभाग में पशुपालकों और किसानों के सामने उत्पन्न हुए गंभीर संकट से निपटने के लिए तुरंत आवश्यक कदम उठाने पर चर्चा की। कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि मानसून की बेरुखी और कम बारिश के चलते जोधपुर संभाग के कई जिलों में खेती-किसानी को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने विशेष रूप से पाली, जालोर, सिरोही, बाड़मेर, जैसलमेर, फलोदी, बालोतरा और जोधपुर जिलों का जिक्र करते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। इस संकट से किसानों को उबारने के लिए मंत्री ने प्रभावित इलाकों में विशेष गिरदावरी करवाने पर चर्चा की। उन्होंने कहा- गिरदावरी रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जल्द से जल्द उचित मुआवजा देने की कार्रवाई की जाए ताकि उन्हें आर्थिक संबंल मिल सके। पशुपालकों के लिए खुलें चारा डिपो फसलों के खराब होने से न केवल किसानों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हुआ है, बल्कि मवेशियों के लिए चारे की भारी किल्लत भी पैदा हो गई है। कुमावत ने पशुपालकों की चिंता को साझा करते हुए एसीएस अखिल अरोड़ा को बताया कि इन जिलों में चारे की भारी कमी है। इस स्थिति से निपटने के लिए उन्होंने प्रभावित जिलों में तुरंत चारा डिपो खुलवाने की आवष्यकता जताई, जिससे पशुपालकों को उनकी आवश्यकता के अनुसार आसानी से चारा उपलब्ध कराया जा सके और गोवंश व अन्य मवेशियों को बचाया जा सके। पेयजल के पुख्ता इंतजाम  कम बारिश का सीधा असर क्षेत्र के जलस्तर और पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ा है। मंत्री ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि इन इलाकों में आम जनता के साथ-साथ मवेशियों के लिए भी पीने के पानी का संकट का समय रहते हल निकाला जा सके। उन्होंने एसीएस को इस संकंट से अवगत करवाते हुए प्रषासन से प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल के पुख्ता व वैकल्पिक इंतजाम करने पर चर्चा की।  

    विश्व वानिकी आर्बोरेटम झालाना, जयपुर में शैक्षिक भ्रमण का आयोजन

    कानोड़िया पी. जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के बायोटेक्नोलॉजी विभाग द्वारा बी.एस.सी. सेमेस्टर पंचम की छात्राओं हेतु विश्व वानिकी आर्बोरेटम झालाना, जयपुर में एक शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को वन जैव विविधता एवं प्रबंधन के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था। इस भ्रमण से छात्राओं को देशी व विदेशी पेड़ो की विभिन्न प्रजातियों का पता लगाने, उनके पारिस्थितिक महत्व को समझने व वर्गीकरण तकनीकों का अवलोकन करने का अवसर दिया। इस भ्रमण में कुल 19 छात्राओं ने भाग लिया। विभाग की प्राध्यापिकाएं डॉ. नीतू महावर व डॉ. दीपिका आर्या भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहीं। यह भ्रमण छात्राओं के शैक्षणिक विकास के लिए अत्यंत लाभकारी व रोचक रहा।

    राजस्थान की शिक्षा में नवाचार को राष्ट्रीय मंच पर सम्मान, दो पहलों को स्कॉच पुरस्कार

    नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर, लोधी रोड में स्कॉच समूह द्वारा आयोजित पुरस्कार समारोह में राजस्थान स्कूल शिक्षा विभाग की दो महत्वपूर्ण पहलों ‘खुशिशाला खुद की खोज’ एवं ‘AI-आधारित दक्षता आकलन’ को 110वें स्कॉच शिखर सम्मेलन में स्कॉच पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शिक्षा में नवाचार, तकनीक के उपयोग और विद्यार्थियों के समग्र विकास की दिशा में विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों को इस उपलब्धि के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। इस अवसर पर राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा ने कहा, “राजस्थान स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा में नवाचार और तकनीक के प्रभावी उपयोग के माध्यम से विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता, मानसिक स्वास्थ्य और समग्र विकास को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ‘खुशिशाला खुद की खोज’ और ‘AI-आधारित दक्षता आकलन’ जैसी पहलें इसी दिशा में किए जा रहे प्रयासों का परिणाम हैं। इन दोनों पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच पुरस्कार मिलना विभाग के लिए गौरव का विषय है। यह सम्मान हमारे शिक्षकों, विद्यार्थियों और पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों को समर्पित है। हमारा प्रयास है कि नवाचारों को विद्यालयों तक प्रभावी रूप से पहुंचाकर प्रत्येक विद्यार्थी को बेहतर सीखने का अवसर मिले।” ‘खुशिशाला खुद की खोज’ पहल विद्यार्थियों में आत्म-जागरूकता, मानसिक स्वास्थ्य, कल्याण, करुणा और सकारात्मक कक्षा वातावरण को मजबूत करने पर केंद्रित है। वहीं ‘AI-आधारित दक्षता आकलन’ के माध्यम से कृत्रिम बुद्धिमत्ता और तकनीक आधारित आकलन का उपयोग कर विद्यार्थियों की सीखने की प्रगति को समझने, आंकड़ों के आधार पर समीक्षा करने तथा आवश्यकता के अनुसार सुधारात्मक शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। चार माह की प्रक्रिया में राष्ट्रीय स्तर पर बनी पहचान इन दोनों पहलों को स्कॉच पुरस्कार तक पहुंचने में लगभग चार माह की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। 3 जून 2026 से पंजीकरण एवं नामांकन के साथ शुरू हुई प्रक्रिया में दोनों पहलों का स्कॉच पुरस्कार के लिए नामांकन किया गया। इसके बाद अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के समक्ष दोनों परियोजनाओं का प्रस्तुतिकरण किया गया। प्रस्तुतिकरण के बाद परियोजनाओं को स्कॉच की वेबसाइट पर प्रदर्शित किया गया, जहां निर्धारित मानकों के आधार पर अंक निर्धारण एवं मूल्यांकन की प्रक्रिया हुई। इसके बाद राजस्थान की तीन परियोजनाएं ‘प्रखर राजस्थान’, ‘AI-आधारित दक्षता आकलन’ एवं ‘खुशिशाला खुद की खोज’ सेमी फाइनल के लिए चयनित हुईं। इस चरण में विभाग को सेमी फाइनल प्रमाण पत्र भी प्राप्त हुआ। आगे की प्रक्रिया में पुनः प्रस्तुतिकरण के लिए चयनित परियोजनाओं में से अंतिम चरण में राजस्थान की ‘AI-आधारित दक्षता आकलन’ एवं ‘खुशिशाला खुद की खोज’ को चयनित किया गया। दोनों पहलों को स्कॉच पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राजस्थान स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षा में नवाचार, तकनीक के सार्थक उपयोग, विद्यार्थी-केंद्रित दृष्टिकोण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान को दर्शाता है। पुरस्कार समारोह में स्कॉच समूह के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर राजस्थान स्कूल शिक्षा विभाग की राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा, उपायुक्त सुनीता यादव, उपनिदेशक जयदयाल गोयल सहित राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, उदयपुर के विभागीय अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।  

    कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

    कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के लोक प्रशासन एवं कम्प्यूटर विज्ञान विभाग द्वारा इनर व्हील क्लब, जयपुर ईस्ट के सहयोग से दिनांक 22 से 26 सितंबर 2026 तक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य प्रौद्योगिकी और आधुनिक शिक्षा के बीच की दूरी को कम करना था। प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को महत्वपूर्ण डिजिटल बारीकियों को समझाया गया, ताकि वे एआई उपकरणों को अपने शैक्षणिक एवं व्यावहारिक कार्यों में प्रभावी रूप से उपयोग कर सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन सत्र दिनांक 26 सितंबर 2026 को आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ़ सीमा अग्रवाल ने इनर व्हील के पदाधिकारियों का स्वागत किया तथा अपने उद्बोधन में छात्राओं को बदलते तकनीकी परिवेश के अनुरूप स्वयं को तैयार करने और एआई जैसी उभरती तकनीकों को अपने शैक्षणिक एवं भविष्य के व्यावसायिक जीवन में उपयोग करने के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष ममता जैन ने भी छात्राओं से प्रेरणादायक संवाद किया। उप-प्राचार्य डॉ. मनीषा माथुर ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को निरंतर नयी तकनीक एवं कौशल सीखने के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एआई के विभिन्न पारिस्थितिक तंत्रों (AI Ecosystems) का परिचय दिया गया। साथ ही, प्रशिक्षक सुश्री प्रज्ञा गौर द्वारा प्रतिभागियों को ChatGPT, Google Gemini, Lovable और Canva AI जैसे आधुनिक एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया तथा प्रतिभागियों को एआई के जिम्मेदार, सुरक्षित और नैतिक उपयोग के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। इस अवसर पर विभिन्न संकाय एवं विषय से संबंधित कुल 51 छात्राओं को प्रशिक्षण में सफलतापूर्वक सहभागिता के लिए प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष डॉ जयन्ती गोयल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन दीपा चौहान ने किया। संकाय सदस्य डॉ. शिल्पा पारीक, डॉ. आशु सिन्हा, निधि महर्षि एवं हर्षिता वर्मा उपस्थित रहीं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्राओं को आधुनिक एआई तकनीकों से परिचित कराने के साथ-साथ उन्हें अपने शैक्षणिक, शोध एवं व्यावसायिक कार्यों में एआई के प्रभावी, सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग के लिए सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण आयाम सिद्ध हुआ।

    कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय में रसायन विज्ञान विभाग द्वारा एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन

      कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के रसायन विज्ञान विभाग की ओर से छात्राओं के लिए “डिस्कवर, डेवलप, डिजाइन-योर जर्नी बियॉन्ड ग्रेजुएशन” विषय पर एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को स्नातक के बाद उपलब्ध विभिन्न शैक्षणिक, शोध एवं करियर अवसरों से परिचित कराना था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. प्रदीप कुमार मुवल, सहायक आचार्य, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर रहे। उन्होंने छात्राओं को रसायन विज्ञान के क्षेत्र में उपलब्ध विविध एवं उभरते अवसरों, उच्च शिक्षा, शोध, कौशल विकास तथा करियर निर्माण की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। अपने व्याख्यान में डॉ. मुवल ने छात्राओं को नई संभावनाओं को पहचानने, आवश्यक कौशल विकसित करने और स्नातक के बाद अपने करियर को सही दिशा देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बदलते समय के अनुरूप शिक्षा के साथ-साथ नए कौशल एवं अवसरों को समझने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के करियर-उन्मुख कार्यक्रम छात्राओं को भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराने तथा उन्हें सही दिशा एवं मार्गदर्शन प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में लगभग 75 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर रसायन विज्ञान विभाग के सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे। व्याख्यान के दौरान छात्राओं ने करियर एवं उच्च शिक्षा से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका वक्ता द्वारा विस्तारपूर्वक समाधान किया गया। कार्यक्रम छात्राओं के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा।

    खाद्य सुरक्षा के पात्र ग्रामीणों का पुनः सर्वे कर निःशुल्क गेहूं दिलाया जाएगा,मंत्री दिलावर ने की घोषणा

    विकास कार्यों के लिए 28 लाख रुपए देने की घोषणा रामगंजमंडी। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही सेवा संकल्प एवं स्वच्छता अभियान पदयात्रा के तीसरे दिन पदयात्रा आज शनिवार को प्रातः 8 बजे ढाबादेह मंडल के बड़ोदिया कलां गाँव से प्रारंभ हुई। कल शुक्रवार को सुकेत नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव के कारण पदयात्रा का विराम रखा गया था। पदयात्रा के गणेशपुरा पहुंचने पर मंत्री मदन दिलावर ने घोषणा की कि गांव में अधिकांश परिवारों को राज्य सरकार की खाद्य सुरक्षा योजना में निःशुल्क खाद्यान्न मिल रहा है। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की मंशा के अनुरूप कोई भी पात्र परिवार/ व्यक्ति निशुल्क खाद्यान्न से वंचित ना रहे इसके लिए ऐसे लोगों का पुनः सर्वे करवाया जाएगा। मंत्री दिलावर ने ब्लॉक विकास अधिकारी और तहसीलदार को निर्देश दिए कि ग्राम गणेशपुरा में जितने भी पात्र आवेदक है जिनको निशुल्क खाद्यान्न नहीं मिल रहा है। ऐसे सभी आवेदकों/परिवारों को चिन्हित कर सूची तैयार करे। मंत्री दिलावर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर ग्रामीणों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चला रही है जिनका लाभ क्षेत्र की जनता को मिल रहा है। गर्भवती महिला से लेकर स्कूल जाने वाले बच्चों,किसानों को सम्मान राशि,गरीबों को निशुल्क गेहूं,आवास विहीन को मकान बनाने के लिए राशि,विधवा,विकलांग,वृद्धावस्था पेंशन जैसी अनेक योजनाओं का लाभ रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र में लोगों को हम दिला रहे है। मंत्री दिलावर ने योजनाओं का लाभ ले रहे सभा में उपस्थित ग्रामीणों से हाथ खड़े करवाकर जानकारी भी ली । विभिन्न विकास कार्यों के लिए दिए 28 लाख रुपए-- पदयात्रा के तीसरे दिन आज ग्रामीणों की मांग पर आवश्यकता के अनुसार मंत्री मदन दिलावर ने 28 लाख रुपए देने की घोषणा की। ग्राम गुमानपुरा ( ग्राम पंचायत बड़ोदिया कलां) में माता जी के मंदिर के छोर से मांगीलाल जी के बाड़े से फूल चंद जी मीणा के मकान तक इंटरलॉकिंग खंरजे का निर्माण करने के लिए 5 लाख रुपए। ग्राम गुमानपुरा में ही सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपए । गुमानपुरा में ही श्मशान घाट में विकास कार्य करवाने हेतु 3 लाख रुपए। ग्राम भोलू की छापलड की बगड़ी बस्ती में इंटरलॉकिंग खंरजे के निर्माण हेतु 5 लाख रुपए। ग्राम भोलू की छापलड बेरवा बस्ती में इंटरलॉकिंग खंरजे के निर्माण के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की है। पदयात्रा में मंडल अध्यक्ष सँवार लाल मेघवाल,मंडल प्रतिनिधि मनोज जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता एन पी जैन,पूर्व जिला परिषद सदस्य रामबिलास मीणा,चेचट मंडल अध्यक्ष हंसराज रायका,मंडल प्रतिनिधि गौरी शंकर महात्मा,पूर्व उप प्रधान भगवत सिंह,भाजपा जिला प्रवक्ता श्रीमती वर्षा जैन,सुनीता बैरागी,नितिन शर्मा सहित अन्य स्थानीय भाजपा नेता,कार्यकर्ता एवं विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।