Language Settings

1 जून 2002 को या इसके बाद दो से अधिक संतान होने पर प्रसूति अवकाश, सीसीएल, प्रमोशन, वित्तीय उन्नयन, सीधी भर्ती के सेवा नियमों बदलाव किया जाए -- विपिन प्रकाश शर्मा

16 minutes ago

1

0

कर्मचारी नेता विपिन प्रकाश शर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि

राज्य में नगरपालिका तथा पंचायतीराज नियमों में संशोधन कर 01-06-2002 को या इसके बाद 2 से अधिक संतान वालों को निकाय - पंचायत चुनाव लड़ने के लिए पात्र माना गया है तथा इसी के तहत दोनों चुनाव संपन्न हो गए हैं। ऐसे में राज्य के सभी कर्मचारियों को दो अधिक संतान की बाध्यता हटाकर उनके वित्त लाभ तथा सीधी भर्ती में बेरोजगारों को पात्र माना जाएं।

राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के मुख्य महामंत्री महेंद्र पाण्डे ने बताया कि संगठन का आंकलन है कि 1 जून 2002 को अथवा इसके बाद दो से अधिक संतान होने पर राज्य कार्मिकों-शिक्षकों-अधिकारियों को पदोन्नति तथा वेतन उन्नयन विलम्ब से दिया जा रहा है और बेरोजगारों अथवा सेवारत कार्मिकों को सीधी भर्ती के लिए अपात्र माना जा रहा है।

1- एक जून 2002 को या इसके बाद दो से अधिक सन्तान होने की तिथि के बाद मिलने वाला ACP/MACP (वित्तीय उन्नयन) तीन वर्ष बाद मिल रहा है। F.14(88) FD/Rules/2008 Jaipur dated 18 DEC 2020

 

2- ऐसा कोई भी अभ्यर्थी, जिसके 01.06.2002 को या उसके पश्चात् दो से अधिक बच्चे / संतान हो, सेवा में नियुक्ति के लिये पात्र नहीं होता है।

3- वित्त विभाग के नोटीफिकेशन F.14(88) FD/Rules/2008 Jaipur dated 18 DEC 2020 के तहत मातृत्व अवकाश केवल पहली 2 सन्तान पर ही मिलता है।

4- वित्त विभाग के नोटीफिकेशन F.14(88) FD/Rules/2008 Jaipur dated 18 DEC 2020 के तहत चाइल्ड केयर लीव केवल पहली 2 सन्तान की देखभाल के लिए मिलती है।

5- वित्त विभाग के नोटिफिकेशन No. F. 7(1) DOP/A-1/95/Pt. (A-Gr. II) Jaipur, dated: 16.3.2023 की तहत 1 जून 2002 को अथवा इसके बाद दो से अधिक संतान होने पर पदोन्नतियां नियमित की जाने लगी है, लेकिन वार्षिक वेतन वृद्धियों का लाभ नोशनल तथा नकद लाभ 3 साल बाद देने का प्रावधान रख दिया गया है।

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के प्रदेश महामंत्री विपिन प्रकाश शर्मा ने कहा कि निकाय तथा पंचायत चुनाव में दो से अधिक संतान होने पर चुनाव लड़ने की बाध्यता हटाने के समान ही कार्मिक विभाग तथा विधि विभाग एवं संबंधित सभी विभागों द्वारा 1 जून 2002 अथवा इसके बाद दो से अधिक संतान होने पर राज्य में प्रसूति अवकाश, सीसीएल, प्रमोशन पर वित्तीय लाभ, एसीपी/ एमएसीपी आदि वित्तीय उन्नयन, सीधी भर्ती की समस्त बधाएं समाप्त करने के लिए नियमों में संशोधन कर आदेश जारी किए जाने चाहिए तथा न्यायालय के आदेश अनुसार प्रथम जुड़वां संतान को एक इकाई ही माना जाना चाहिए। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा हाल ही 2 से अधिक सन्तान होने पर सीधी भर्ती तथा राज्य कार्मिकों पर लागू अन्य पाबन्दियां समाप्त कर दी गई है।

 

Click here to Read More
Previous Article
दिल्ली की वायु गुणवत्ता को कम गंभीर दिखा रहा CPCB का AQI सिस्टम, हिंदुस्तान टाइम्स के विश्लेषण में सामने आई गणना की बड़ी खामी

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment