Language Settings

वियतनाम की राजधानी हनोई में रेस्टोरेंट में भीषण धमाका

8 minutes ago

1

0

-छह लोगों की मौत, 10 घायल
हनोई। वियतनाम की राजधानी हनोई में मंगलवार सुबह एक रेस्टोरेंट में हुए भीषण धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास की इमारतों की खिड़कियों के शीशे टूट गए और कई दीवारों में दरारें आ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाके के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। रेस्टोरेंट का एक हिस्सा भी ढह गया, जिससे मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका पैदा हो गई। प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव को विस्फोट की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। राहत एवं बचाव कर्मियों ने मलबे में फंसे लोगों की तलाश शुरू कर दी। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
----------------------
 
Click here to Read More
Previous Article
परीक्षा से वंचित विद्यार्थियों को बड़ी राहत
Next Article
राहुल गांधी का दावा- राजीव गांधी की सुरक्षा जानबूझकर हटाई गई थी

Related विदेश Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment