Language Settings

मांग, ABVP ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

13 minutes ago

2

0

जयपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), राजस्थान विश्वविद्यालय इकाई द्वारा विश्वविद्यालय में बैक परीक्षा के आवेदन शुल्क में कमी करने की मांग को लेकर कुलपति महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।

राजस्थान विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष विशाल उज्जैनिया ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों को लूटने का कार्य कर रहा है, जिस तरह से 2800 Rs एक बैक लॉक के लिए फीस ले रहा है, ये सरासर गुनाह एवं छात्रों को लूटने का तरीका है।आज हमने जो विरोध-प्रदर्शन किया, उसके माध्यम से विश्वविद्यालय प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि अगले तीन दिनों के भीतर इस पूरे विषय का समाधान नहीं किया गया, तो विद्यार्थी परिषद आगामी 27 तारीख को इससे भी अधिक उग्र एवं तीव्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इसकी समस्त जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।

राजस्थान विश्वविद्यालय इकाई मंत्री हर्षवर्धन खर्रा ने कहा

विश्वविद्यालय प्रशासन को हम तीन दिन का समय देते हैं इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की तो विद्यार्थी परिषद द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा और विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय प्रशासन को इस मामले में घेरने का काम करेगा।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि एक विषय की बैक परीक्षा के आवेदन शुल्क में उचित कमी की जाए तथा परीक्षा शुल्क का निर्धारण विषयों की संख्या के अनुपात में किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को केवल उतना ही शुल्क देना पड़े जितना उनके परीक्षा विषयों के अनुसार उचित हो।

परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन से इस विद्यार्थी हितैषी मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है। साथ ही कहा कि शिक्षा व्यवस्था विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखकर संचालित होनी चाहिए, न कि उन पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालकर।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आशा व्यक्त की है कि विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों की इस समस्या का शीघ्र समाधान करेगा।

 

 

Click here to Read More
Previous Article
यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर में संत गुरु नानक देव जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई

Related राजस्थान Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment