Language Settings

यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर में संत गुरु नानक देव जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई

8 minutes ago

2

0

यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर की मानविकी, कला एवं सामाजिक विज्ञान विद्यापीठ द्वारा 23 नवंबर 2026 को संत गुरु नानक देव जयंती के पावन अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सिक्ख धर्म के प्रथम गुरु एवं महान आध्यात्मिक संत गुरु नानक देव जी के जीवन, दर्शन, आदर्शों तथा मानवता के प्रति उनके अमूल्य योगदान को स्मरण करना और उनके विचारों को विद्यार्थियों एवं समाज तक पहुँचाना रहा। कार्यक्रम के दौरान गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं के माध्यम से शांति, प्रेम, समानता, भाईचारे, सेवा और सद्भावना का संदेश दिया गया। उनके द्वारा प्रतिपादित मानवीय मूल्यों ने सदैव समाज को सत्य, ईमानदारी और परोपकार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। कार्यक्रम की मुख्य भावना गुरु नानक देव जी के संदेशों को वर्तमान सामाजिक एवं शैक्षणिक परिवेश से जोड़ना तथा विद्यार्थियों को मानवीय मूल्यों के प्रति जागरूक करना रही। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रो-चेयरपर्सन डॉ. अंशु सुराना ने भारतीय संत परंपरा एवं आध्यात्मिक विरासत के महत्व को रेखांकित करते हुए ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक चेतना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

विश्वविद्यालय की प्रेसिडेंट प्रोफेसर(डॉ.) रश्मि जैन ने शिक्षा के साथ-साथ नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन दर्शन हमें भेदभाव से ऊपर उठकर सभी मनुष्यों के प्रति समानता, प्रेम और सम्मान का भाव रखने की प्रेरणा देता है। गुरु नानक देव जी के जीवन दर्शन एवं उनकी आध्यात्मिक शिक्षाओं पर अपना प्रेरणादायक व्याख्यान प्रस्तुत किया।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अनूप शर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्थागत समन्वय और सामूहिक सहभागिता के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और महान विभूतियों के विचारों से संबंधित गतिविधियों का आयोजन विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का सार्थक प्रयास है। कार्यक्रम के संयोजक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने संत गुरु नानक देव जी के जीवन, उनके आध्यात्मिक दर्शन एवं समाज सुधार में उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों को सत्य, ईमानदारी, निःस्वार्थ सेवा और मानवता के मूल्यों को अपनाने तथा समाज में प्रेम एवं भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया डॉ. रजनी खंडेलवाल ने भी गुरु नानक देव जी के जीवन दर्शन एवं उनकी शिक्षाओं पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने समानता, मानवता, सेवा और आपसी सद्भाव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को इन आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ. कुलदीप शर्मा, डॉ. ज्योति चौहान और श्री राजनारायण शर्मा ने भी गुरु नानक देव जी के जीवन, आध्यात्मिक विचारों एवं मानवतावादी दर्शन पर अपने अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर विद्यार्थियों को गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। विशेष रूप से जाति, धर्म, भाषा और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता को सर्वोपरि रखने, जरूरतमंदों की सहायता करने तथा समाज में प्रेम और भाईचारे की भावना विकसित करने पर बल दिया गया। कार्यक्रम के सह-संयोजक श्री वेद प्रकाश चौधरी एवं सुश्री खुशबू चौधरी ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, समन्वय और सहभागिता सुनिश्चित करने में सहयोग प्रदान किया। विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सहभागिता से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

 

Click here to Read More
Previous Article
तकनीकी एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में अध्ययन-अध्यापन की बदलती चुनौतियों पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
Next Article
मांग, ABVP ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

Related शिक्षा Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment