Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों की व्यापक तैयारियों को लेकर कार्यशाला का आयोजन आज

    1 hour ago

    जयपुर। कांग्रेस के विभाग राजीव गांधी पंचायत राज संगठन द्वारा आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों की व्यापक तैयारियों के अंतर्गत 27 जुलाई को प्रातः 10:00 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, जयपुर में “पंचायत एवं निकाय चुनाव प्रबंधन कार्यशाला” का आयोजन किया जाएगा।संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी.बी . यादव ने बताया कि कार्यशाला में प्रदेश के सभी जिलों से प्रथम चरण में चयनित 500 संभावित जनप्रतिनिधि एवं चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्हें माइक्रो लेवल पर चुनाव प्रबंधन, मतदाता सूची की प्रभावी स्क्रीनिंग, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क, चुनावी संचार, अभियान संचालन तथा मतदाताओं से सशक्त संवाद स्थापित करने जैसी आधुनिक एवं व्यवहारिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त जनप्रतिनिधि अपने-अपने जिलों, ब्लॉकों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर इसी प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन कर संगठन की चुनावी तैयारियों का व्यापक विस्तार करेंगे।

    कार्यशाला का मार्गदर्शन एवं अवलोकन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी तथा राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुनाल बनर्जी करेंगे। वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्रतिभागियों को चुनावी रणनीति एवं संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण की दिशा में प्रेरित करेगा।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    पशुपालन मंत्री ने किया बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण
    Next Article
    प्रधानमंत्री के विचारों को केवल सुनें नहीं, बल्कि अपने जीवन में उतारें” “मन की बात” कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत का आह्वान

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment