Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने टहला में किया स्व. हेमसिंह भडाना व कर्नल किरोडी सिंह बैंसला की प्रतिमा का अनावरण,

    1 month ago

    प्रतिभावान विद्यार्थियों और युवाओं को किया सम्मानित, कडी मेहनत व दृढसंकल्प से सपनों को साकार करने का दिया संदेश

    जयपुर। गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने रविवार को अलवर जिला स्थित थानागाजी के टहला में देवनारायण मंदिर परिसर में आयोजित मूर्ति अनावरण, प्रतिभा सम्मान समारोह, मेला और भंडारे के कार्यक्रम में शिरकत कर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना एवं गुर्जर समाज के प्रमुख नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया।

    गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि समाज के महान नेताओं और समाजसेवियों की प्रतिमाएं आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देने का काम करती हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़कर काम करना चाहिए, जिससे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार किया जा सके। उन्होंने कहा कि कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के सामाजिक योगदान चीर स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के जीवन से सीख लेकर उन्हें आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री हेमसिंह भडाना स्वभाव से सरल, सतत समर्पण एवं विषम परिस्थितियों में काम करने वाले व्यक्ति के रूप में अपनी पहचान रखते थे। उन्होंने थानागाजी क्षेत्र के विकास को आगे बढाते हुए वंचित व अंतिम पंक्ति के लोगों को आगे लाने के लिए निरन्तर सकारात्मक भाव से काम किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार किसान, युवा, महिला व गरीब को आगे बढाने के लिए कृतसंकल्पित होकर काम कर रही है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने शिक्षा, खेल और विभिन्न क्षेत्रें में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और युवाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कडी मेहनत और दृढसंकल्प से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। अतः युवा अपना लक्ष्य निर्धारित कर अपने माता-पिता के सपनों को साकार करें। 

    कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में मेले का भी आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई, जिसमें बडी संख्या श्रृद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। 

    Click here to Read More
    Previous Article
    वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने अस्मिता खेलो इंडिया महिला एथलेटिक्स लीग व सम्मान समारोह का शुभारम्भ कर विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित,
    Next Article
    Sep से Sub ,SM,Capt तक Min to Max कितनी होंगी Pay/Pension में बढ़ोतरी, Meeting में राय | Yugcharan

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment