Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पेंशन, अनुकंपा नियुक्ति और कार्मिक प्रकरणों के निस्तारण पर चर्चा

    2 hours ago

    विभागीय गतिविधियों और लंबित प्रकरणों की अतिरिक्त मुख्य सचिव ने की समीक्षा

    यूनिफॉर्म डीबीटी, अपार आईडी एवं निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण की प्रगति की समीक्षा

    जयपुर। राजस्थान शिक्षा परिषद में अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में प्रशासनिक कार्यों की प्रगति, लंबित प्रकरणों के निस्तारण, विभिन्न शैक्षिक योजनाओं के क्रियान्वयन तथा शिक्षा की गुणवत्ता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक (एएसपीडी) श्री अशोक मीणा सहित राज्य स्तर के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

    कार्मिक प्रकरणों और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा

    बैठक में कार्मिकों से संबंधित पेंशन एवं अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की गई। पूर्व प्राथमिक शिक्षा अध्यापक (एनटीटी) से संबंधित विषयों तथा विभिन्न पदों से जुड़े अन्य लंबित मामलों पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही लैंगिक उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों में प्रारंभिक जांच की प्रगति की जानकारी ली गई। अधिकारियों के साथ विभागीय प्रक्रियाओं और प्रशासनिक कार्ययोजना से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

    समग्र शिक्षा की गतिविधियों पर चर्चा

    समग्र शिक्षा के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म के लिए प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराने, अपार आईडी बनाने तथा निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों के वितरण से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इन कार्यों की प्रगति, क्रियान्वयन की स्थिति तथा संबंधित प्रक्रियाओं को प्रभावी बनाने से जुड़े पहलुओं पर भी विचार किया गया।

    लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

    बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव ने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय कार्यों की नियमित समीक्षा करने, प्रशासनिक प्रक्रियाओं में गति लाने तथा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने शैक्षिक योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और विभागीय दायित्वों का समयबद्ध तरीके से निर्वहन सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

    बैठक में संयुक्त शासन सचिव दिव्यांश सिह, संयुक्त शासन सचिव एवं निदेशक ओपन स्कूल महेंद्र खिंची, अप शासन सचिव श्रीमती मुन्नी मीना सहित शिक्षा विभाग के आला अधिकारी उपस्थित रहे।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    आरोही-2026 में छात्राओं ने जमाया रंग; कनक बारी बनीं मिस फ्रेशर
    Next Article
    राजस्थान विश्वविद्यालय के राजस्थान अध्ययन केंद्र में "राजस्थान का लोक साहित्य, कला एवम इतिहास " विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment