Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बर्डिंग फेयर’ का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया

    1 day ago

    कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के प्राणी शास्त्र विभाग द्वारा ‘बर्डिंग फेयर’ का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। यह ‘बर्डिंग फेयर’ भारतीय पर्यटन विभाग एवं वन्यजीव सोसायटी और विभिन्न संरक्षण समूहों द्वारा जयपुर स्थित मानसागर झील पर आयोजित किया गया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य स्नातकोत्तर (एम.एस.सी.) की छात्राओं को ऑर्निथोलॉजी और वेटलैंड इकोलॉजी (आर्द्रभूमि पारिस्थितिकी) का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था। इसके साथ ही, छात्राओं में आर्द्रभूमि संरक्षण और उनके पुनरुद्धार के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी इस भ्रमण का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा। डॉ. सुनीता शेखावत के मार्गदर्शन में इस भ्रमण में प्राणी शास्त्र विभाग की कुल 20 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं ने झील के किनारे लगे दूरबीन के माध्यम से साइबेरिया, मंगोलिया और चीन से आने वाले दुर्लभ पक्षियों को देखकर उनकी आदतों एवं उनके प्रवास चक्र को समझा। कार्यक्रम में प्राणि शास्त्र विभाग की छात्राओं, राशिका शर्मा एवं श्रेया शर्मा को उनकी सक्रिय भागीदारी हेतु सराहा गया। इस प्रकार के व्यवहारिक भ्रमण से छात्राओं में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ती है एवं वें अपने अनुभव से पारिस्थितिकी तंत्र के वैज्ञानिक दृष्टिकोण को समझ पाती हैं। यह भ्रमण ’किताबों से परे सीखने’ का एक जीवंत उदाहरण रहा।

    Click here to Read More
    Previous Article
    माईण्ड ट्रेनिंग-टूल किट’’ पर एक मुख्य व्याख्यान का आयोजन
    Next Article
    चारित्रिक मूल्य और शिक्षा से राष्ट्र का निर्माण होता है : मेजर जनरल अलोक राज

    Related Education Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment