Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    विश्वविद्यालय महारानी महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन

    1 hour ago

    जयपुर। विश्वविद्यालय महारानी महाविद्यालय, जयपुर में आयोजित विश्वविद्यालय राजस्थान की अंतर महाविद्यालय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2026-27 का दो दिवसीय आयोजन उत्साह एवं खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों की कुल 7 टीमों ने भाग लिया।

    प्रतियोगिता का उद्घाटन 30 अक्टूबर को फर्स्ट इंडिया न्यूज़ के निदेशक वीरेंद्र चौधरी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. नूपुर माथुर भी उपस्थित रहीं। श्री चौधरी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का विकास होता है। प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि श्री राम कुमार, ध्यानचंद पुरस्कार, महाराणा प्रताप पुरस्कार एवं रेल मंत्री पुरस्कार से सम्मानित तथा भारतीय रेलवे में वरिष्ठ खेल अधिकारी, उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

    प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय महारानी महाविद्यालय, जयपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कनोडिया गर्ल्स कॉलेज ने द्वितीय स्थान हासिल किया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. नूपुर माथुर एवं खेल समन्वयक डॉ. जितेंद्र सिंह के निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन की सराहना की गई। प्रतियोगिता की आयोजन सचिव डॉ. चेतना चौधरी ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी प्रशिक्षकों, टीम मैनेजरों, तकनीकी अधिकारियों, निर्णायकों, आयोजन समिति के सदस्यों एवं सहयोगी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

    प्रतियोगिता ने महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा खेल भावना, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया। समारोह का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    पाँच दिवसीय मतदाता जागरूकता रैली सफलतापूर्वक हुई संपन्न
    Next Article
    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment