Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ताकत और तकनीक से स्ट्रांग मैन और स्ट्रांग वुमैन बनने की जंग

    1 hour ago

    24 साल बाद जयपुर में शुरू हुई इक्विप्ड बैंच प्रेस प्रतियोगिता

    जयपुर। भारी वजन उठाने की चुनौती, तकनीक का प्रदर्शन और राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाने का लक्ष्य। जयपुर के रेलवे इंस्टीट्यूट में शनिवार को शुरू हुई 31वीं राज्यस्तरीय इक्विप्ड बेंच प्रेस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के खिलाड़ी इन्हीं लक्ष्यों के साथ मैदान में उतरे हैं। राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए महिला और पुरुष खिलाड़ी सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर और मास्टर्स वर्ग में अपनी शारीरिक क्षमता और खेल कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं।

    जयपुर जिला पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन की मेजबानी में करीब 24 साल बाद जयपुर में हो रही इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी जनवरी 2027 में दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।

    ताकत और तकनीक का इम्तिहान

    बेंच प्रेस में भारी वजन उठाने के साथ सही तकनीक, नियंत्रण और संतुलन बनाए रखना भी अहम है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को इन सभी मानकों पर अपना कौशल साबित करना होगा। सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की विजेता टीमों को टीम चैंपियनशिप से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, प्रत्येक वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिला और पुरुष खिलाड़ियों को स्ट्रॉन्ग वुमैन और स्ट्रॉन्ग मैन के खिताब से नवाजा जाएगा।

    खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के मंडल अध्यक्ष सौरभ दीक्षित ने किया। साई कोच पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ और पावरलिफ्टिंग इंडिया के उपाध्यक्ष विनोद साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जयपुर जिला पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राठौड़, सचिव अश्विनी खण्डेलवाल और कोषाध्यक्ष पवन कुमावत और संयुक्त सचिव नीतू चौहान भी मौजूद रहे। दीक्षित ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को फिटनेस, अनुशासन और खेल भावना के प्रति प्रेरित करती हैं। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को होगा।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजस्थान विश्वविद्यालय: डॉ. सुरेंद्र सिंह चौहान ने संभाला मुख्य कुलानुशासक का पदभार
    Next Article
    क्रिकेट के मैदान से खेल प्रशासन तक महिलाओं की हिस्सेदारी का सवाल चर्चा में

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment