Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    खंडेलवाल वैश्य समाज की 11वीं ब्रज चौरासी कोस वाहन यात्रा सप्तदिवसीय भ्रमण के बाद संपन्न, हवन-पूर्णाहुति के साथ हुआ विश्राम

    1 hour ago

    गोवर्धन खंडेलवाल वैश्य समाज भरतपुर-डीग जिला के तत्वावधान में 22 अक्टूबर 2026 को प्रारंभ हुई सात दिवसीय 11वीं ब्रज चौरासी कोस वाहन यात्रा का बुधवार को प्रेम सेवा संस्थान गोवर्धन में विधिवत विश्राम हुआ।

    सुबह प्रेम सेवा संस्थान परिसर में हवन पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें सभी यात्रियों सहित पधारे समाज बंधुओं ने पूर्णाहुति दी। पूर्णाहुति के पश्चात भोजन प्रसादी के साथ यात्रा का समापन किया गया।

    यात्रा के संयोजक नेमचंद खंडेलवाल ने बताया कि इस सात दिवसीय यात्रा में जो आनंद आया, वह कभी किसी यात्रा में नहीं आया। प्रतिदिन वाहनों से ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग स्थित सभी प्रमुख मंदिरों के भव्य दर्शन लाभ प्राप्त किए गए। यात्रा के दौरान यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। देश के कोने-कोने से आए सभी 210 यात्रियों ने आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।

    इस अवसर पर यात्रा में सहयोग देने वाले सभी समाज बंधुओं का आभार प्रकट किया गया। आयोजन कमेटी ने सभी को प्रसादी वितरित कर विदा किया

    समापन समारोह में भरतपुर-डीग जिलाध्यक्ष श्याम तमोलिया, भरतपुर- डीग जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती शिप्रा खंडेलवाल,नेमचंद, हरप्रसाद नाटाणी (यात्रा संयोजक ) ब्रजेश सिंगोतिया, शंभू दयाल आकड़, पिंकी तमोलिया,रामकिशोर पितलिया, गोविन्द तमोलिया हरिशंकर खंडेलवाल मनमोहन नाटाणी, पिंटू सोंखिया, राकेश चौधरी, मुकेश दनादन,(कामाँ ), कुसुम रावत,भरतपुर-डीग युवा जिला अध्यक्ष निखिल खंडेलवाल, अंकुर खंडेलवाल एडवोकेट, पिंकी खंडेलवाल (भरतपुर ), ओमप्रकाश सितारे वाले, संदीप गांधी, कैलाश नाटाणी (अध्यक्ष )कुम्हेर, सुरेश माठा, दिनेश खंडेलवाल नगर, मुसद्दीलाल, घनश्याम ताम्बी (मंत्री )भरतपुर, गोविन्द खंडेलवाल जनुथर सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के अध्यक्ष रमेश चंद्र खंडेलवाल (तुंगा वाला), अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष संजीव जी कट्टा, अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य महा सभा के प्रधानमंत्री चंद्र प्रकाश खंडेलवाल, अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा की पत्रिका के मुख्य संपादक, राम निरंजन खुटेटा ,अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी प्रोफेसर रमेश कुमार रावत, अखिल भारतवर्षीय खंडेलवाल वैश्य महासभा के राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छतीसगढ़, झारखंड, आसाम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, सहित अनेक प्रदेश एवं कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, रतलाम, मुंबई, राजनंद गाव, सहित देश के अनेक प्रमुख शहरों से अनेक पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, आजीवन सदस्यों ने खुशी व्यक्त करते हुए सभी तीर्थ यात्रियों को भदाई दी है!

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    दिल्ली में पटाखामुक्त दिवाली के लिए विराट कोहली की मदद ले सकता है प्रशासन, सुप्रीम कोर्ट ने दिया सेलिब्रिटी जागरूकता अभियान का सुझाव
    Next Article
    दो दिवसीय पीपीटी प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम आयोजित

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment