Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    लोकतंत्र की मजबूती के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्रों ने टूटोली में निकाली मतदाता जागरूकता रैली, ग्रामीणों को दिलाई शपथ

    1 hour ago

    जयपुर। आम जनता को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर द्वारा पाँच दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में, अभियान के चौथे दिन (30 अक्टूबर 2026) विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं का दल टूटोली गाँव पहुँचा। इस कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के मानविकी, कला एवं सामाजिक विज्ञान विद्यापीठ, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) और इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब 2.0 के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

    विद्यार्थियों ने टूटोली गाँव की गलियों, ढाणियों और सार्वजनिक चौपालों में घूमकर स्थानीय निवासियों, महिलाओं और युवाओं से सीधा संपर्क साधा। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया कि देश के उज्ज्वल भविष्य और समग्र विकास के लिए प्रत्येक नागरिक का वोट बेहद महत्वपूर्ण है। छात्रों ने सभी से बिना किसी प्रलोभन, डर या भेदभाव के पूरी समझदारी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया। रैली के दौरान छात्रों ने हाथों में "Your Vote Matters" और "जागो, समझो, मतदान करो, अपने भविष्य को बेहतर बनाओ" जैसे संदेशों वाली तख्तियाँ थाम रखी थीं, जो पूरे गाँव में आकर्षण का केंद्र रहीं।

    इस अभियान को सफल बनाने और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने में विश्वविद्यालय के डॉ. जितेन्द्र सिंह चौधरी, श्री वेद प्रकाश चौधरी और श्री प्रह्लाद सिंह चौधरी ने सक्रिय भूमिका निभाई और इस पहल को समाज के लिए बेहद उपयोगी बताया। प्रो-चेयरपर्सन डॉ. अंशु सुराना ने कहा कि इस तरह के सामाजिक अभियानों से छात्रों में देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना पैदा होती है। प्रेसिडेंट प्रोफेसर (डॉ.) रश्मि जैन और कुलसचिव डॉ. अनूप शर्मा ने इस जमीनी जुड़ाव को विद्यार्थियों के व्यावहारिक विकास और उच्च शिक्षा को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का एक बेहतरीन माध्यम बताया।

    संस्थान के मानविकी, कला एवं सामाजिक विज्ञान विद्यापीठ के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार के अनुसार, ये ग्रामीण दौरे विद्यार्थियों को सामाजिक यथार्थ से परिचित कराते हैं। आयोजन के अंत में एनएसएस समन्वयक श्री यश यादव ने टूटोली के ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं को देश के लोकतांत्रिक आदर्शों को बनाए रखने तथा अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई। यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के इस अभियान ने टूटोली गाँव में नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और चुनावी साक्षरता बढ़ाने में बड़ी सफलता हासिल की।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    I.I.M.U.N. Switzerland Study Tour 2.O: 50 students get first-hand experience of Global Affairs
    Next Article
    राष्ट्रीय लोक मंथन कार्यक्रम का राज्य सरकार करेगी आयोजन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment