Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के लिए राजस्थान टीम चंडीगढ़ रवाना

    1 hour ago

    राजस्थान का पहला मुकाबला 26 को हरियाणा से

    जयपुर। बीसीसीआई की सीनियर महिला टी-20 लीग में हिस्सा लेने के लिए राजस्थान की महिला टीम सुमन मीणा की कप्तानी में आज चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गई। टूर्नामेंट में राजस्थान टीम अपने अभियान की शुरुआत 26 अक्टूबर को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के न्यू चंडीगढ़ ग्राउंड पर हरियाणा के खिलाफ मुकाबले से करेगी। इसके बाद राजस्थान टीम 27 अक्टूबर को सौराष्ट्र, 29 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश, 31 अक्टूबर को मध्य प्रदेश, 2 नवम्बर को बड़ौदा, 4 नवम्बर को आंध्र प्रदेश और 6 नवम्बर को ओडिशा के खिलाफ अपने लीग मुकाबले खेलेगी। सभी मैच न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे।

    राजस्थान टीम : सीजे भाटी (विकेट कीपर), डिम्पल कंवर, हैप्पी कुमारी, ज्योति चौधरी, मेघा सैनी, रिंकू, संगीता कुमावत, शानु सेन, श्रेया जोशी, सिद्धि शर्मा, सोनल कलाल, सुमन मीणा (कप्तान), सुमित्रा जाट, तनिका शर्मा, तनुजा वैष्णव।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    ऑनलाइन ठगी से ट्रैफिक तक, आम जनता की समस्याओं के तकनीकी समाधान खोज रहे स्टूडेंट्स
    Next Article
    सौ फीसदी फिट होकर ही मैदान पर लौटना चाहते हैं खलील

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment