Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    जिलाध्यक्ष को पीएचडी की उपाधि मिलने पर किया सम्मानित

    1 hour ago

    विराज फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाड़ी एवं पदाधिकारियों ने अभिनंदन पत्र भेंट कर किया सम्मानित

    चौमूं। विराज फाउंडेशन की महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ. उमा शर्मा ने शिक्षा विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर उल्लेखनीय शैक्षणिक उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि पर विराज फाउंडेशन की ओर से प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाड़ी एवं पदाधिकारियों ने अभिनंदन पत्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. उमा शर्मा के दादाजी एवं पूर्व सरपंच श्री जगदीश प्रसाद तिवाड़ी तथा माता-पिता का भी सम्मान किया गया।

    डॉ. उमा शर्मा ने “इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर प्रसारित होने वाले शैक्षिक कार्यक्रमों के प्रति उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की अभिवृत्ति का अध्ययन” विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया है। उनका शोध कार्य प्रोफेसर कल्पना सेंगर के निर्देशन में संपन्न हुआ।

    इस शोध के माध्यम से उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर प्रसारित शैक्षिक कार्यक्रमों के प्रति अभिवृत्ति का अध्ययन किया गया। शोध में इन कार्यक्रमों के प्रति विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के दृष्टिकोण को समझने का प्रयास किया गया है।

    इस अवसर पर विराज फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाड़ी ने डॉ. उमा शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार की उपलब्धियां समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। उनकी सफलता अन्य महिलाओं एवं युवाओं को उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की सफलता में परिवार का सहयोग, मार्गदर्शन और आशीर्वाद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

    सम्मान समारोह के दौरान विराज फाउंडेशन के प्रदेश महासचिव बनवारी लाल शर्मा, प्रदेश मंत्री ओमप्रकाश रीडर, प्रदेश प्रचार-प्रसार मंत्री चंद्र प्रकाश शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा, शिवकुमार शर्मा, सियाराम शर्मा, पुष्पा देवी, गिरिजा शर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    ध्रुवपद -धरोहर "- जयपुर घराना -विमर्श एवं प्रशिक्षण कार्यशाला" - 300 वर्ष पूर्णता की ओर अग्रसर जयपुर -

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment