Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    लोकतंत्र को मजबूत करने बाजडोली गाँव पहुँचे यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र, रैली निकालकर दिया मतदान का संदेश

    2 hours ago

    जयपुर, आमजन को वोट की ताकत का अहसास कराने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में आम नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर द्वारा चलाए जा रहे पाँचदिवसीय विशेष अभियान के तीसरे दिन विद्यार्थियों की टोली बाजडोली गाँव पहुँची। विश्वविद्यालय के मानविकी, कला एवं सामाजिक विज्ञान विद्यापीठ, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई और इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब 2.0 के साझा बैनर तले विद्यार्थियों ने गाँव के चौपालों, गलियों और ढाणियों में जाकर जन-जागरण किया। अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने बाजडोली गाँव के बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं से सीधा संवाद किया। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को प्रेरित करते हुए कहा कि एक समृद्ध राष्ट्र के निर्माण के लिए हर एक वोट कीमती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बिना किसी भेदभाव, भय या प्रलोभन के, पूरी सूझबूझ के साथ अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करें। छात्रों ने ग्रामीणों को समझाया कि देश के विकास में एक सजग मतदाता की भूमिका सबसे अहम होती है। गाँव में निकाली गई इस रैली के दौरान विद्यार्थियों के हाथों में "Your Vote Matters" और "जागो, समझो, मतदान करो, अपने भविष्य को बेहतर बनाओ" जैसे प्रेरणादायक नारों की तख्तियाँ थीं, जिन्होंने ग्रामीणों का ध्यान खींचा।

    विश्वविद्यालय के प्रो-चेयरपर्सन डॉ. अंशु सुराना ने कहा कि ऐसे अभियानों का हिस्सा बनकर विद्यार्थी न सिर्फ सामाजिक बुराइयों और अवेयरनेस के प्रति गंभीर होते हैं, बल्कि उनमें एक जिम्मेदार नागरिक बनने के संस्कार भी विकसित होते हैं। प्रेसिडेंट प्रोफेसर (डॉ.) रश्मि जैन ने इस जमीनी जुड़ाव को विद्यार्थियों के व्यावहारिक अनुभव और सर्वांगीण विकास के लिए मील का पत्थर बताया, वहीं, कुलसचिव डॉ. अनूप शर्मा ने उच्च शिक्षा को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने की बात कही। मानविकी, कला एवं सामाजिक विज्ञान विद्यापीठ के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि इस तरह के ग्रामीण दौरे विद्यार्थियों को समाज के वास्तविक स्वरूप से रूबरू कराते हैं। इस पूरे कार्यक्रम का सफल संयोजन डॉ. रजनी खंडेलवाल द्वारा किया गया, जबकि डॉ. अंशु श्रीवास्तव और खुशबू चौधरी ने विद्यार्थियों के मार्गदर्शन और व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम के समापन पर एनएसएस कोऑर्डिनेटर यश यादव ने बाजडोली के ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं को देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने सतर्कता के अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई। यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी की यह मुहिम लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति चेता रही है। बाजडोली गाँव में तीसरे दिन की यह गतिविधि ग्रामीणों में चुनावी साक्षरता और सामुदायिक चेतना जगाने में पूरी तरह सफल रही।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर में संकाय संवर्द्धन कार्यक्रम के तृतीय दिवस पर पाठ्यक्रम परिणाम निर्धारण एवं शोध पत्र लेखन पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित
    Next Article
    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, राजस्थान विश्वविद्यालय इकाई ने राजस्थान विश्वविद्यालय की 1000 छात्राओं को राजस्थान विधानसभा का भ्रमण करवाने का संकल्प

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment