Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    दीपशिखा कॉलेज में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित

    1 hour ago

    जयपुर। दीपशिखा कॉलेज ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, मानसरोवर, जयपुर में केंद्रीय सतर्कता आयोग (Central Vigilance Commission) के तत्वावधान में 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” रही। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए सतर्कता, भ्रष्टाचार विरोधी उपायों, ईमानदारी, पारदर्शिता एवं नैतिक मूल्यों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी तथा स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम में प्रोजेक्ट निदेशक सत्यनारायण जोशी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक संगठन का दायित्व है कि वह भ्रष्टाचार उन्मूलन में अग्रणी भूमिका निभाए तथा अपने कार्यों के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी एवं पारदर्शिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखे।

    जनरल मैनेजर श्री लोकेश स्वामी ने विद्यार्थियों को ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा की संस्कृति को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को “न रिश्वत लेंगे, न रिश्वत देंगे” की शपथ भी दिलवाई।

    महाविद्यालय के चेयरमैन डॉ. प्रेम सुराणा ने विद्यार्थियों को कानून, नियमों एवं अनुपालन तंत्र का पालन करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, वाइस चेयरमैन डॉ. अंशु सुराणा ने कहा कि भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए सरकार, नागरिकों एवं निजी क्षेत्र सहित सभी हितधारकों को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है।

    प्रतियोगिताओं के विजेता

    सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

    प्रथम स्थान: अजय चौधरी, बी.ए. द्वितीय वर्ष।

    द्वितीय स्थान: भावना जैन, बी.एससी.-बी.एड. चतुर्थ वर्ष।

    तृतीय स्थान: अरविंद शर्मा, बी.एससी.-बी.एड. तृतीय वर्ष।

    स्लोगन प्रतियोगिता

    प्रथम स्थान: अक्षत दाधीच, बी.एससी.-बी.एड. तृतीय वर्ष।

    द्वितीय स्थान: आर्यन, बी.एससी.-बी.एड. द्वितीय वर्ष।

    तृतीय स्थान: जयमाला कोली, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर।

    प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विजेताओं को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनके जीवन में ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करना रहा।

    कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनिला शर्मा ने सभी अतिथियों, आयोजकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र के निर्माण में सक्रिय योगदान देने तथा अपने व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में सत्यनिष्ठा अपनाने के लिए प्रेरित किया।

    इस प्रकार कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को ईमानदारी, जवाबदेही एवं नैतिक आचरण के महत्व के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
    Next Article
    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर में संकाय संवर्द्धन कार्यक्रम के तृतीय दिवस पर पाठ्यक्रम परिणाम निर्धारण एवं शोध पत्र लेखन पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment