Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में भारतीय विधिशास्त्र विद्याधाखा विद्यार्थियों का दीक्षारम्भ कार्यक्रम आयोजित

    1 hour ago

    जयपुर। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर परिसर में कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी एवं परिसर निदेशक प्रो. लोकमान्य मिश्र के संरक्षण में भारतीय विधिशास्त्र विद्याशाखा में प्रथम सत्रार्ध के विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय दीक्षारम्भ कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित हुआ।

    कार्यक्रम के समापन सत्र का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। तत्पश्चात् विद्यार्थियों द्वारा मंगलाचरण तथा सामूहिक राष्ट्रगीत एवं कुलगीत प्रस्तुत किए गए। भारतीय विधिशास्त्र विद्याशाखा की विभागाध्यक्ष प्रो. कृष्णा शर्मा ने माल्यार्पण, विषय-उपस्थापन एवं स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।

    द्वितीय दिवस के प्रथम ऑनलाइन सत्र में दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय के कैंपस लॉ सेंटर की सहायक आचार्य डॉ. अनुमेहा मिश्रा ने विधिशास्त्र, विधि एवं नैतिकता के पारस्परिक संबंध तथा विधि के क्षेत्र में धर्मशास्त्र और संस्कृत की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। द्वितीय ऑनलाइन सत्र में प्रो. आर.जी. मुरलीकृष्ण, कुलसचिव, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, दिल्ली ने धर्मशास्त्र का समकालीन कानूनों, विशेषतः किशोर न्याय अधिनियम, 2015 एवं मोटर वाहन अधिनियम, के साथ तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत किया।

    इस अवसर पर परिसर के सह-निदेशक(प्रशासनिक) प्रो. शीशराम ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा के विधिक सिद्धांतों को आधुनिक न्याय व्यवस्था के संदर्भ में समझने के लिए प्रेरित किया।

    कार्यक्रम के समापन सत्र के मुख्य अतिथि के सेवानिवृत्त राजस्थान उच्च न्यायिक सेवा अधिकारी गणेशराम चौधरी ने विद्यार्थियों को अधिवक्ता एवं न्यायिक सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।

    समापन सत्र की अध्यक्षता परिसर के सह-निदेशक शैक्षणिक विष्णुकांत पाण्डेय ने की और अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

    कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुरेंद्र कुमार जाखड़ ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन मैत्रावरुण चोटिया ने प्रस्तुत किया।

    कार्यक्रम में डॉ. बीरेन्द्र सिंह, कल्पना चौधरी , डॉ. अंजली गौतम, डॉ. अभय कुमार, रोहित राज, डॉ. अंकित दाधीच सहित विधि विभाग के प्राध्यापकगण एवं सभी छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजकीय महाविद्यालय जयपुर बना उपविजेता
    Next Article
    खेल प्रतियोगिताओं में कानोड़िया कॉलेज की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment