Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन और निरंतर मेहनत ही सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचने का मूल मंत्र: आयुक्त

    1 hour ago

    राजकीय महाविद्यालय जयपुर द्वारा दिनांक 26 अक्टूबर से आयोजित राजस्थान विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय जूडो (महिला व पुरुष) प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि नथमल डिडेल, आयुक्त, कॉलेज शिक्षा राजस्थान ने अपने प्रेरणादायी उद्धबोधन में कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन और निरंतर मेहनत ही सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचने का मूल मंत्र है। खेल केवल शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, संघर्ष, धैर्य और संकल्प की परीक्षा भी हैं।

    उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास, सकारात्मक सोच और हार से सीखने की भावना के बल पर वे अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं तथा खेलों के माध्यम से अपने महाविद्यालय, प्रदेश, समाज और राष्ट्र का नाम रोशन कर सकते हैं। उनका संदेश युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है कि लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम से कोई भी मंजिल असंभव नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जाने वाली खेलो इंडिया खेल प्रतियोगिताओं का भी उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार व भारत सरकार किस प्रकार से प्रयास करके देश के नागरिकों के लिए खेल योजनाएं तैयार करती है। हमें इन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर राज्य व देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। देश के लिए ओलंपिक खेलों से पदक जीत कर देश का मान-सम्मान बढ़ाना चाहिए। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. रविकांत शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि खेलो द्वारा ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास किया जा सकता है इसलिए हमें खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। आयोजन सचिव डॉ जगदीश नारायण सैनी ने प्रतियोगिता के बारे में विस्तार पूर्वक बताया मंच संचालन डॉ. ललिता शर्मा ने किया।

     

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजस्थान विश्वविद्यालय: सत्र 2026-27 के लिए नियमित कक्षाओं का संचालन तत्काल प्रभाव से शुरू करने के निर्देश, अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को दी जाएगी सूचना
    Next Article
    आरआईसी में JAGS-2026 का शानदार आयोजन

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment