Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में कल आयोजित होगा 'आरोही-2026' फ्रेशर प्रोग्राम, फैशन शो और मिस फ्रेशर प्रतियोगिता रहेगी मुख्य आकर्षण

    1 hour ago

    जयपुर: गांधी नगर स्थित राजकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में कल (27 अक्टूबर) प्रात: 10:30 बजे से कैंपस स्थित संस्कृत महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में प्रतिवर्ष की भांति नवागन्तुक छात्राओं के स्वागत के लिए 'आरोही-2026' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा. इस रंगारंग कार्यक्रम में फ्रेशर वॉक, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, एकल नृत्य और 'मिस फ्रेशर-2026' प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगी.

    विभिन्न विभागों की प्रस्तुतियां और थीम: महाविद्यालय की प्रिन्सिपल शालिनी गुप्ता ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की छात्राएं अपनी शानदार प्रस्तुतियां देंगी:

    • फैशन शो: कॉमर्शियल आर्ट विभाग द्वारा 'बॉलीवुड थीम', मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट विभाग द्वारा 'विमेन एम्पावरमेंट', और कॉस्ट्यूम डिजाइन एंड ड्रेस मेकिंग विभाग द्वारा 'थ्रेड्स आफ टाईम' थीम पर प्रस्तुतियां दी जाएंगी.

    • अन्य विभाग: टेक्सटाइल डिजाइन विभाग 'फाईबर टू फैशन', ब्यूटीकल्चर विभाग 'सेव वाटर' तथा कंप्यूटर साईंस एण्ड इंजीनियरिंग विभाग 'जेन-जी' थीम पर आधारित प्रस्तुतियां देंगे.

    प्रतियोगिता के मुख्य बिंदु: कार्यक्रम के तहत एकल नृत्य प्रस्तुतियां सेमी क्लासिकल शैली में होंगी, जबकि फ्रेशर-वॉक रेट्रो थीम पर आधारित होगी. इसके साथ ही, सभी विभागों की प्रथम सेमेस्टर से चयनित छात्राओं के बीच विभिन्न राउंड की प्रतियोगिताओं के माध्यम से 'मिस-फ्रेशर-2026' का चयन किया जाएगा.

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 29-30 दिसंबर को निर्धारित किया जाए
    Next Article
    राजस्थान विश्वविद्यालय: सत्र 2026-27 के लिए नियमित कक्षाओं का संचालन तत्काल प्रभाव से शुरू करने के निर्देश, अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को दी जाएगी सूचना

    Related धर्म और अध्यात्म Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment