Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    रावत पब्लिक स्कूल, भांकरोटा में सातवाँ वार्षिकोत्सव ‘नवोन्मेष’ हर्षोल्लास के साथ आयोजित

    2 hours ago

    जयपुर। रावत पब्लिक स्कूल, भांकरोटा में विद्यालय का सातवाँ वार्षिकोत्सव ‘नवोन्मेष–2026’ अत्यंत भव्यता, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 500 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ रावत एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन  बी.एस. रावत, निदेशक  हेमेन्द्र सिंह रावत,  नरेन्द्र सिंह रावत एवं रावत पब्लिक स्कूल, भांकरोटा की निदेशक डॉ. अक्षिता रावत द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

    समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जयपुर की उप महापौर श्रीमती सरोज कंवर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस मुख्यालय, जयपुर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (क्राइम)  विपिन पाण्डेय, IPS उपस्थित रहे। अतिथियों का विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

    वार्षिकोत्सव का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ रहीं। संगीत, नृत्य, योग एवं विविध विषयों पर आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, परंपराओं, अनुशासन एवं सामाजिक मूल्यों का सुंदर संदेश दिया।

    विशेष रूप से विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत योग प्रदर्शन ने दर्शकों को अत्यंत प्रभावित किया। योग के विभिन्न आसनों, संतुलन, लयबद्धता एवं सामूहिक समन्वय का उत्कृष्ट प्रदर्शन विद्यार्थियों की नियमित साधना और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन को दर्शाता था। वहीं खाटू श्याम जी पर आधारित भक्तिमय प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। भावपूर्ण अभिनय, आकर्षक वेशभूषा एवं मनमोहक नृत्य ने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का विशेष आकर्षण प्राप्त किया। इन दोनों प्रस्तुतियों की अतिथियों ने मुक्त कंठ से सराहना की।

    कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उनकी मेहनत, लगन एवं शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए ‘रावत गौरव’ एवं ‘रावत प्रतिभा पुरस्कार’ प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उपलब्धियाँ प्राप्त करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास एवं उनमें अच्छे संस्कार विकसित करना भी है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की।

    कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका बोस ने सभी अतिथियों, रावत एजुकेशनल ग्रुप के पदाधिकारियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने वार्षिकोत्सव को सफल बनाने में योगदान देने वाले प्रत्येक सदस्य की सराहना की।

    ‘नवोन्मेष–2026’ विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता, सांस्कृतिक चेतना एवं सामूहिक प्रयासों का यादगार उत्सव बनकर संपन्न हुआ।

    Click here to Read More
    Previous Article
    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: पंचायती राज चुनावों में 'मतदाता जागरूकता यात्रा' पर राज्य निर्वाचन आयोग की रोक निरस्त
    Next Article
    कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने खेल प्रतियोगिताओं में रचा इतिहास, पाँच चैंपियनशिप में जीते 42 पदक

    Related धर्म और अध्यात्म Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment