Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    NEP 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका : प्रो. (डॉ.) रश्मि जैन

    3 hours ago

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर में आयोजित पाँच दिवसीय संकाय संवर्द्धन कार्यक्रम (FDP) के समापन सत्र में विश्वविद्यालय की प्रेसिडेंट प्रो. (डॉ.) रश्मि जैन ने अपने संबोधन में कहा कि NEP 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके लिए उनके कौशल संवर्द्धन एवं निरंतर व्यावसायिक विकास के प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने ‘भविष्य की कार्ययोजना: गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, नवाचार और बेहतर कल’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए शिक्षकों को नवीन शिक्षण पद्धतियों, अनुसंधान एवं नवाचार को अपनाने के लिए प्रेरित किया। विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) द्वारा मूलभूत एवं अनुप्रयुक्त विज्ञान विद्यापीठ (SBAS) के सहयोग से 26 से 30 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस कार्यक्रम का विषय ‘उच्च शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का क्रियान्वयन’ था।

    कार्यक्रम के प्रथम दिवस प्रो. (डॉ.) अरविंद कुमार अग्रवाल ने NEP 2020 की दृष्टि एवं नीतिगत रूपरेखा पर व्याख्यान दिया। दूसरे दिन डॉ. रोहित सारस्वत ने बौद्धिक संपदा अधिकार एवं शोध-नवाचार तथा डॉ. कमल किशोर जांगिड़ ने परीक्षा एवं मूल्यांकन सुधारों पर चर्चा की। तीसरे दिन डॉ. एस. वी. एच. नागेंद्र ने CO-PO Mapping तथा डॉ. कुलदीप शर्मा ने शोध-पत्र लेखन पर व्याख्यान दिया। चौथे दिन पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के उप-पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. नीरज कुमार सिंह ने ‘पांडुलिपि से प्रकाशन तक’ विषय पर जानकारी प्रदान की।

    समापन सत्र में प्रतिभागियों से कार्यक्रम का फीडबैक भी प्राप्त किया गया। इस दौरान जितेंद्र सिंह, डॉ. कुलदीप शर्मा एवं डॉ. प्रेम कुमार ने अपने अनुभव एवं सुझाव साझा किए। इसके पश्चात प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

    समारोह का शुभारंभ डॉ. प्रेम कुमार के स्वागत संबोधन से हुआ। इस अवसर पर प्रो-चेयरपर्सन डॉ. अंशु सुराना एवं कुलसचिव डॉ. अनूप शर्मा ने भी अपने संदेशों के माध्यम से कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला।

    कार्यक्रम की प्रधान संयोजक प्रो. (डॉ.) रश्मि जैन ने सफल आयोजन के लिए IQAC समन्वयक एवं संयोजक डॉ. रजनी माथुर, सह-संयोजक डॉ. जितेंद्र कुमार गोयल एवं सुश्री मनीषा यादव तथा मंच संचालक सुश्री खुशबू चौधरी सहित समस्त आयोजन समिति के सदस्यों की सराहना की।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राष्ट्रीय लोक मंथन कार्यक्रम का राज्य सरकार करेगी आयोजन

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment