Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

    1 hour ago

    जयपुर. यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर के मानविकी, कला एवं सामाजिक विज्ञान विद्यापीठ द्वारा 31 अक्टूबर 2026 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता, भाईचारे एवं देशभक्ति के महत्व से अवगत कराना तथा उनमें सामाजिक समरसता की भावना विकसित करना था।

    इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रो चेयरपर्सन डॉ. अंशु सुराना, प्रेसिडेंट प्रोफेसर (डॉ.) रश्मि जैन, प्रो-प्रेसिडेंट प्रो. (डॉ.) अंकित गांधी एवं कुलसचिव डॉ. अनूप शर्मा ने कार्यक्रम के आयोजन की सराहना करते हुए राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के संदेश को विद्यार्थियों तक पहुँचाने के महत्व पर बल दिया।

    प्रेसिडेंट प्रोफेसर (डॉ.) रश्मि जैन ने अपने संदेश में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण है।

    प्रो-प्रेसिडेंट प्रोफेसर (डॉ.) अंकित गांधी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होती है तथा सरदार पटेल का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

    कुलसचिव डॉ. अनूप शर्मा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दूरदर्शिता एवं दृढ़ नेतृत्व से देश की एकता को मजबूत आधार प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. सीताराम माली ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय एकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। वहीं, विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

    इस अवसर पर डॉ. कुलदीप शर्मा ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता दिवस एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती की ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय प्रासंगिकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

    कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक एकता में विविधता विषय पर आधारित ड्रेस थीम प्रतियोगिता में भाग लिया। इसके साथ ही राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर तैयार कर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में एक छात्रा द्वारा राष्ट्रीय एकता की भावना पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुति भी दी गई, जिसने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।

    कार्यक्रम के अंत में डॉ. रजनी खंडेलवाल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन खुशबू चौधरी द्वारा किया गया।

    इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे और सभी ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों को सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों, राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी सद्भाव तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का संदेश दिया गया। कार्यक्रम सकारात्मक, प्रेरणादायक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    विश्वविद्यालय महारानी महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन
    Next Article
    मुख्य सचिव ने दिये आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल के रूप में विकसित करने के दिए निर्देश

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment