Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    एनईपी अभिमुखीकरण एवं संवेदीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

    35 minutes ago

    कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर एवं महर्षि दयानंद सरस्वती विष्वविद्यालय, अजमेर के यूजीसी-मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र के सहयोग से 'Research for Viksit Bharat' विषय पर डॉ. सुरेश कुमार अग्रवाल कुलगुरु महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर के निर्देशन में ऑनलाइन एनईपी अभिमुखीकरण एवं संवेदीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ आज दिनांक 22 अक्टूबर, 2026 को कानोड़िया पी.जी महिला महाविद्यालय, जयपुर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी 2020) के अनुरूप शोध अभिरुचि को प्रोत्साहित करना तथा अकादमिक गुणवत्ता को सुदृढ़ करना है। डॉ. सीमा अग्रवाल, प्राचार्य, कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर ने मुख्य अतिथि एवं सभी गणमान्य अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। यूजीसी-मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र, अजमेर के निदेशक प्रो. शिव प्रसाद ने कार्यक्रम की रूपरेखा को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि प्रो. नीरजा अरुण गुप्ता, मध्य प्रदेश की सांची यूनिवर्सिटी और अहमदाबाद की गुजरात यूनिवर्सिटी की पूर्व कुलपति ने मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. रश्मि चतुर्वेदी, निदेशक, कानोड़िया महाविद्यालय, जयपुर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित किया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. रंजना अग्रवाल ने कार्यक्रम का संचालन व सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

    उद्घाटन सत्र के पश्चात दो अकादमिक सत्र आयोजित किए गए। प्रथम सत्र में प्रो. नीरजा अरुण ने “Indian Insight for Shodh” विषय पर व्याख्यान दिया तथा भारतीय ज्ञान परंपरा के शोध में महत्व पर प्रकाश डाला। द्वितीय सत्र में प्रो. पी. के. दशोरा ने “Research Methodology” विषय पर व्याख्यान देते हुए व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण शोध की प्रक्रिया पर विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में देशभर से 319 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    अंग्रेजी के हुनर से वैश्विक सपनों तक: जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी में डुओलिंगो इंग्लिश टेस्ट के 10 साल का जश्न
    Next Article
    राजस्थान विश्वविद्यालय में भौतिक शास्त्र विभाग में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ICAPST-2026 का भव्य शुभारंभ

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment