Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    आरआईसी में JAGS-2026 का शानदार आयोजन

    1 hour ago

    1 दिन में 5 हजार विजिटर्स का बना कीर्तिमान

    राजू मंगोड़ीवाला के करिश्माई नेतृत्व का कमाल

    आरआईसी में JAGS-2026( जयपुर एसोसिएशन जेमस्टोन शो) के 30 वें संस्‍करण का शानदार आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन महापौर सुनील कोठारी ने दीप प्रज्‍ज्‍वलन और फीता काटकर किया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि विश्व प्रसिद्ध एस्ट्रोलॉजर सुरभी गुप्‍ता थीं। उद्घाटन समारोह में जग्‍स की स्मारिका का विमोचन किया गया और साथ ही शो के सहयोगियों का सम्मान भी किया गया।

    अपने संबोधन में महापौर सुनील कोठारी ने कहा कि जयपुर के पूर्वज जौहरियों ने अपनी व्यावसायिक प्रतिभा और मेहनत से जयपुर को विसव पटल पर रत्‍न नगरी के तौर पर प्रतिष्ठित किया, लेकिन वर्तमान में बैंकॉक और हांगकांग आगे निकल गए हैं। गोल्‍ड सिटी दुबई की तरह जेमस्टोन सिटी जयपुर की पहचान बननी चाहिए। उन्होंने जयपुर के 3 सौ वें स्थापना दिवस के लिए "म्‍हारो जयपुर- प्‍यारो जयपुर- न्‍यारो जयपुर '' का नया नारा दिया।

    ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्‍यक्ष राजू मंगोड़ीवाला ने अपने स्‍वागत संबोधन में कहा कि जस की तरह जग्‍स भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इस शो के माध्‍यम से हम जयपुर के कारीगरों के तराशे गए रंगीन रत्नों को दुनियाभर के खरीदारों तक पहुंचाते हैं। इसमें रत्न व्यापारियों और मैन्युफैक्चरर्स के बीच दीर्घकालीन रिश्ते बनते हैं। हमने जस- 2026 में दुबई और शारजाह के जेम्स जवेलरी बिजनेस एसोसिएशन के साथ जयपुर के व्यापारिक रिश्तों की नई इबारत लिखी। हम जयपुर को वर्ल्ड क्लास जेमस्टोन सिटी के तौर पर विश्व पटल पर स्थापित करने की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बार जग्‍स में 210 बूथ पर सुबह से ही विजिटर्स का तांता लगा रहा। एक ही दिन में 5 हजार से ज्‍यादा विजिटर्स का आना अपने आप में एक कीर्तिमान है । एस्‍ट्रॉलॉजर सुरभी गुप्‍ता ने कहा कि जयपुर की असली पहचान असली रंगीन रत्नों के लिए है। पूरी दुनिया में इसके लिए जयपुर की विश्वसनीयता है, जो जयपुर के जौहरियों ने अपनी ईमानदारी और व्यवहार से कायम की है। एस्‍ट्रोलॉजी की कामयाबी में असली रत्नों का होना जरूरी है। दोनों की ही विश्वसनीयता एक दूसरे पर निर्भर है।

    जयपुर ज्वेलर्स एसोसिएशन के महासचिव अजय गोधा का कहना है कि जग्‍स में मैन्युफैक्चर के साथ रत्न व्यापारियों का सीधा संवाद होता है। पूरी दुनिया में जग्‍स की पहचान तेजी से बढ़ रही है।

    जग्‍स के कन्वीनर प्रकाश बैद का कहना है कि जयपुर के जेम्‍स- ज्वैलरी व्यापार को उन्नति और प्रगति देने के लिए जग्‍स का आयोजन किया जाता है। इसकी लोकप्रियता को देखकर आयोजकों का उत्साह बढ़ रहा है। हम इसके आयोजन में निरंतर उन्नति के प्रयास करेंगे।

    गौरतलब कि ज्‍वेलर्स एसोसिएशन जयपुर की ओर से जेमस्टोन शो में तराशे गए रंगीन रत्‍नों के साथ रफ (खरड़) की बीटूबी एग्जीबिशन लगाई जाती है। जिसमें देश - विदेश से मैन्‍युफैक्‍चर, एक्‍सपोर्ट और ट्रेड विजिटर आते हैं। इस बार शो का औपचारिक उद्घाटन होने से पहले ही बायर सो में पहुंचने लगे। रात 9 बजे तक सो ट्रेड बायर से खचाखच भरा रहा। अनुमान है कि एक दिन के बीटूबी सो में 5 हजार से ट्रेड बायर का एक नया कीर्तिमान बना है।

    राजू मंगोड़ीवाला- एक करिश्माई नेतृत्‍व

    जयपुर ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्‍यक्ष राजू मंगोड़ीवाला ने नेतृत्व संभालते ही एक से एक नए कीर्तिमान रचना शुरू कर दिए। जग्‍स की सफलता भी उनमें से एक है। जग्‍स के उदघाटन समारोह में भी सभी ने राजू मंगोडीवाला के प्रयासों की भरपूर सराहना की। जयपुर महापौर सुनील कोठारी ने कहा कि राजू मंगोड़ीवाला जैसे व्‍यक्‍तित्‍व और प्रतिभा का लाभ जयपुर की ज्‍वैलर कम्‍यूनिटी के साथ पूरे जयपुर को मिल रहा है। इनके आग्रह को कोई नहीं टाल सकता है। विशिष्‍ट अतिथि के तौर पर समारोह में शिरकत करने वाली एस्ट्रोलॉजर सुरभी गुप्‍ता ने कहा कि राजू मंगोडीवाला का संपर्क भारत में ही नहीं दुनिया भर में हैं। कई देशों से राजू मंगोडीवाला के मित्रों ने फोन कर जग्‍स में आने के लिए उन्‍हें प्रेरित किया। इस अवसर पर जयपुर के सभी ज्वेलर्स ने एक स्वर में राजू मंगोड़ीवाला के प्रयासों की सराहना की और उनके नेतृत्‍व में जस- 2026 और जग्‍स- 2026 की सफलता के लिए उनके प्रभावशाली नेतृत्व को श्रेय दिया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन और निरंतर मेहनत ही सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचने का मूल मंत्र: आयुक्त
    Next Article
    बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में एआई पर विशेष कार्यशाला आयोजित

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment