Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में एआई पर विशेष कार्यशाला आयोजित

    59 minutes ago

    वेबसाइट बनाने से लेकर कंटेंट तैयार करने तक, एआई टूल्स के इस्तेमाल की दी जानकारी

    जयपुर। बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग पर एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर एआई ट्रेनर सीए कमलेश बंसल, चेयरमैन डॉ. राजीव बियानी, डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी, डीन एवं प्रिंसिपल डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल, सीए अमित गट्टानी, डागा जी, सभी विभागाध्यक्ष और फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।

    कार्यशाला में सीए कमलेश बंसल ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को एआई के उपयोग और उसके फायदों के बारे में बताया। उन्होंने समझाया कि एआई की मदद से पढ़ाई, रिसर्च और रोजमर्रा के कई काम कम समय में और आसानी से किए जा सकते हैं।

    इस दौरान वेबसाइट बनाना, ई-मेल का प्रबंधन, समय-सारणी तैयार करना, प्रेजेंटेशन बनाना, जानकारी जुटाना और सोशल मीडिया के लिए कंटेंट तैयार करने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। प्रतिभागियों को चैटजीपीटी, जेमिनी, क्लॉड, माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट, परप्लेक्सिटी एआई, नोटबुक एलएम, कैनवा, गामा, लवेबल, फ्रेमर एआई, ज़ैपियर, मेक, हेजेन और इलेवनलैब्स जैसे एआई टूल्स की जानकारी दी गई। साथ ही, इनकी मदद से समय बचाने, काम को व्यवस्थित करने और बेहतर परिणाम पाने के तरीके भी समझाए गए।

    इसके बाद बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ. राजीव बियानी ने कहा कि एआई टूल्स का सही इस्तेमाल करके हम अपने समय का बेहतर प्रबंधन कर सकते हैं और काम को आसान व बेहतर बना सकते हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि वे एआई के बारे में जागरूक हों, इसके नए टूल्स की जानकारी लें और अपने परिवार व मित्रों को भी इनके उपयोग के प्रति जागरूक करें।

    वहीं बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी ने कहा कि बदलते दौर में नई तकनीकों को समझना और उनका सही इस्तेमाल करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से विद्यार्थियों और शिक्षकों को अपने शिक्षा और रोजमर्रा के कामों में एआई का बेहतर उपयोग करने में मदद मिलेगी।

    कार्यशाला में बियानी गर्ल्स कॉलेज और बियानी इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान एआई से सही जानकारी प्राप्त करने, तथ्यों की जाँच करने, निजी जानकारी सुरक्षित रखने और कॉपीराइट का ध्यान रखने जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। प्रतिभागियों को बताया गया कि एआई से तैयार सामग्री का इस्तेमाल करने से पहले उसकी जाँच करना जरूरी है।

    कार्यशाला का आयोजन बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के आईटी विभागाध्यक्ष डॉ. सचिन बागोरिया और एसोसिएट प्रोफेसर राहुल अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। कार्यशाला के अंत में प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को एआई के व्यावहारिक उपयोग से परिचित कराना और उनके काम को आसान बनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    आरआईसी में JAGS-2026 का शानदार आयोजन
    Next Article
    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर ने पाँचदिवसीय मतदाता जागरूकता रैली का किया आयोजन

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment