Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर ने पाँचदिवसीय मतदाता जागरूकता रैली का किया आयोजन

    1 hour ago

    जयपुर। यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी,जयपुर के मानविकी, कला एवं सामाजिक विज्ञान विद्यापीठ, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS Unit) एवं इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब 2.0 के संयुक्त तत्वावधान में 26 अक्टूबर को पाँचदिवसीय मतदाता जागरूकता रैली की शुरुआत की। आज प्रथम दिवस पर रैली अपने गोद लिए गए गाँव सीमलियावास पहुँची, जहाँ ग्रामीणों को मतदान के महत्व, मतदाता अधिकारों, नैतिक मतदान तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के प्रति जागरूक किया गया। इस पहल में लगभग 30 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस रैली अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समुदाय में मतदाता जागरूकता बढ़ाना तथा नागरिकों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और जिम्मेदार मतदान के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान “अपने वोट के महत्त्व को समझो” (Your Vote Matters) और “जागो, समझो, मतदान करो, अपने भविष्य को बेहतर बनाओ” जैसे प्रेरक संदेशों के माध्यम से ग्रामीणों को अपने मताधिकार का महत्व समझाया गया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने बताया कि मतदान केवल नागरिकों का अधिकार ही नहीं, बल्कि देश के भविष्य के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक जागरूक नागरिक की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। विश्वविद्यालय के प्रो-चेयरपर्सन डॉ. अंशु सुराना ने शिक्षा संस्थानों की सामाजिक जिम्मेदारी तथा विद्यार्थियों को जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने इस प्रकार की गतिविधियों को सामाजिक परिवर्तन, जागरूक नागरिकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का प्रभावी माध्यम बताया। विश्वविद्यालय की प्रेसिडेंट प्रोफ़ेसर (डॉ.) रश्मि जैन ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में व्यावहारिक शिक्षा और सामुदायिक सहभागिता की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज से जुड़ी गतिविधियाँ विद्यार्थियों को वास्तविक परिस्थितियों को समझने, सामाजिक आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील बनने तथा अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग जनहित में करने का अवसर प्रदान करती हैं। विश्वविद्यालय के प्रो-प्रेसिडेंट प्रोफ़ेसर (डॉ.) अंकित गांधी ने संस्थागत समन्वय, सामाजिक उत्तरदायित्व और सुव्यवस्थित सामुदायिक गतिविधियों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने इस तरह की पहलों को उच्च शिक्षा संस्थानों और समाज के बीच संबंधों को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

    मानविकी, कला एवं सामाजिक विज्ञान विद्केयापीठ विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों की सामूहिक सहभागिता बढती है तथा सामाजिक जागरूकता के संदेश को व्यापक स्तर तक पहुँचाने में मदद मिलती है। कार्यक्रम के समन्वयक की जिम्मेदारी डॉ. रजनी खंडेलवाल ने निभाई, वहीं, डॉ. अंशु श्रीवास्तव और सुश्री खुशबू चौधरी ने अभियान के संचालन तथा विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने सीमलियावास गाँव के ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया और उन्हें मतदान के महत्व तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के प्रति जागरूक किया। एनएसएस समन्वयक यश यादव ने कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीणों और विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई। शपथ के माध्यम से जिम्मेदार नागरिकता, मताधिकार के प्रति सजगता तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी का संदेश भी दिया गया। इस पहल ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों को एक साझा सामाजिक उद्देश्य से जोड़ते हुए मतदान के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया। रैली में शामिल लगभग 30 विद्यार्थियों ने सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल, सामूहिक कार्य करने की भावना, सामाजिक सेवा और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा मिला। ग्रामीण समुदाय के बीच आयोजित यह कार्यक्रम शिक्षा को समाज से जोड़ने तथा विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा। विश्वविद्यालय की यह पहल ग्रामीण समुदाय को मतदान के प्रति जागरूक बनाने के साथ-साथ विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक चेतना, सामाजिक संवेदनशीलता और राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में एआई पर विशेष कार्यशाला आयोजित

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment