Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    एसएमएस स्टेडियम में बनेगा आॅल ग्लास स्क्वैश कोर्ट

    1 hour ago

    सब जूनियर और जूनियर नेशनल स्क्वैश के उद्घाटन में खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह की घोषणा

    जयपुर। सवाई मानसिंह स्टेडियम में अब जल्दी ही आॅल ग्लास कोर्ट लगाया जाएगा। इसके बाद यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हो सकेगा। राजस्थान के युवा मामले और खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह ने शुक्रवार को यहां एसएमएस स्टेडियम कोर्ट्स पर सब जूनियर और जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में यह बात कही। कर्नल राज्यवर्धन ने कहा कि जब वे केन्द्र में खेलमंत्री थे तब आॅल ग्लास कोर्ट की घोषणा की और इसके लिए बजट भी आवंटित किया। लेकिन अब मैं फिर घोषणा कर रहा हूं कि जल्दी ही ग्लास कोर्ट की कमी दूर कर दी जाएगी।

    खेलमंत्री ने देशभर से आए खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ियों की ट्रेनिंग की योजना इस तरह तैयार की जानी चाहिए कि उसका स्तर और परिस्थितियां वास्तविक मुकाबले के जितना संभव हो उतना करीब हों। अभ्यास के दौरान मैच जैसी परिस्थितियां तैयार करना जरूरी है, ताकि खिलाड़ी प्रतियोगिता के दबाव को समझ सकें और उसके अनुसार खुद को ढाल सकें। उन्होंने कहा कि एक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पीछे पूरा ईको सिस्टम काम करता है। खिलाड़ियों को केवल तकनीकी रूप से मजबूत बनाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें दबाव में सही निर्णय लेने, एकाग्रता बनाए रखने और बड़े मुकाबलों की चुनौतियों का सामना करने के लिए भी तैयार करना होगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य ऐसा खिलाड़ी तैयार करना होना चाहिए, जो मैच के दिन अपनी पूरी क्षमता के साथ प्रदर्शन कर सके।

    उद्घाटन समारोह में राजस्थान स्क्वैश रैकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र मेहता, सचिव धीरज सिंह, जयपुर क्लब के अध्यक्ष अजीत सक्सेना, सचिव हिमांशु सहगल भी मौजूद थे। आयोजन सचिव सुरभि मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    सौ फीसदी फिट होकर ही मैदान पर लौटना चाहते हैं खलील
    Next Article
    प्रशिक्षणार्थियों ने सीखें लोकवाद्यों के हुनर

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment