Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, राजस्थान विश्वविद्यालय इकाई ने राजस्थान विश्वविद्यालय की 1000 छात्राओं को राजस्थान विधानसभा का भ्रमण करवाने का संकल्प

    1 hour ago

     10 दिवसीय कार्यक्रम में अब तक 500 महारानी महाविद्यालय कि छात्राओं ने किया भ्रमण

    जयपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, राजस्थान विश्वविद्यालय इकाई द्वारा राजस्थान विश्वविद्यालय की 1000 छात्राओं को राजस्थान विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण करवाने का संकल्प लिया गया है। इस संकल्प के अंतर्गत 27 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ हुए 10 दिवसीय कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था, संसदीय कार्यप्रणाली तथा विधायी प्रक्रिया से परिचित करवाया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक लगभग 500 महारानी महाविद्यालय की छात्राओं को राजस्थान विधानसभा का भ्रमण करवाया जा चुका है।

    इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने छात्राओं से संवाद किया। संवाद के दौरान छात्राओं को विधानसभा की कार्यप्रणाली, जनप्रतिनिधियों की भूमिका तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं की भागीदारी के महत्व को समझने का अवसर मिला। इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से छात्राओं में संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक परंपराओं एवं राजनीतिक प्रक्रियाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री शुभेंद्र सिंह निर्वाण ने कहा कि, “विद्यार्थी परिषद का मानना है कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास केवल कक्षा-कक्ष तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उन्हें देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक व्यवस्थाओं को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर भी मिलना चाहिए। राजस्थान विश्वविद्यालय की 1000 छात्राओं को राजस्थान विधानसभा का भ्रमण करवाने का संकल्प इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राएं विधानसभा की कार्यप्रणाली को करीब से समझ सकेंगी तथा लोकतंत्र में अपनी भूमिका और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक होंगी। विद्यार्थी परिषद भविष्य में भी विद्यार्थियों के शैक्षणिक, बौद्धिक एवं व्यक्तित्व विकास के लिए इस प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।”

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, राजस्थान विश्वविद्यालय इकाई द्वारा आगामी दिनों में भी इस कार्यक्रम को निरंतर जारी रखते हुए शेष छात्राओं को विधानसभा का भ्रमण करवाने का लक्ष्य रखा गया है। परिषद का उद्देश्य छात्राओं को लोकतांत्रिक संस्थाओं से जोड़ना तथा उनमें जागरूक, जिम्मेदार एवं सक्रिय नागरिक बनने की भावना विकसित करना है।

    इस मौके पर राजस्थान विश्वविद्यालय के इकाई अध्यक्ष विशाल उज्जैनिया इकाई मंत्री हर्षवर्धन खर्रा महारानी महाविद्यालय की इकाई अध्यक्ष संजू चौधरी और इकाई मंत्री चीना शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    लोकतंत्र को मजबूत करने बाजडोली गाँव पहुँचे यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र, रैली निकालकर दिया मतदान का संदेश
    Next Article
    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर में संकाय संवर्द्धन कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस पर ‘पांडुलिपि से प्रकाशन तक’ विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment