Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    राजकीय महाविद्यालय जयपुर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन

    42 minutes ago

    छात्राओं ने किया साहसिक प्रदर्शन

    जयपुर: राजकीय महाविद्यालय, जयपुर में रानी लक्ष्मीबाई केन्द्र के तत्वावधान में आयोजित एक महीने से अधिक लंबे आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ。यह शिविर 3 अक्टूबर से 4 नवम्बर 2026 तक आयोजित किया गया था।

    समारोह में पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती परमज्योति मुख्य अतिथि के रूप में तथा प्रशिक्षु आई.पी.एस. अदिति उपाध्याय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रविकांत शर्मा ने की।

    आत्मविश्वास और कला का जीवंत प्रदर्शन

    कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद कार्यक्रम प्रभारी डॉ. ममता चौधरी ने शिविर का संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया लाइव प्रदर्शन रहा। कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की प्रशिक्षक शीला और ममता कुमारी के निर्देशन में छात्राओं ने शिविर के दौरान सीखी गई आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का शानदार और आत्मविश्वासी प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान छात्रा कोमल यादव ने अपने अनुभव साझा करते हुए इस प्रशिक्षण को बेहद उपयोगी और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला बताया।

    अतिथियों ने छात्राओं को दिया प्रेरणादायक संदेश

    मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती परमज्योति ने छात्राओं को अपने जीवन के संस्मरण सुनाते हुए उन्हें आत्मनिर्भर, जागरूक और साहसी बनने के लिए प्रेरित किया। वहीं, विशिष्ट अतिथि एवं प्रशिक्षु आई.पी.एस. अदिति उपाध्याय ने छात्राओं को सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से दूर रहने तथा हमेशा सबल, जागरूक एवं सुरक्षित रहने का संदेश दिया।

    कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागी छात्राओं और प्रशिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. ममता चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया, जबकि मंच संचालन डॉ. रजनी मीणा और डॉ. ललिता शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

    इस अवसर पर रानी लक्ष्मीबाई केन्द्र समिति के सदस्य डॉ. पूर्णिमा सिंह, डॉ. अनिता सुराणा, पूनम शर्मा, श्रीमती पूनम गुप्ता सहित महाविद्यालय के समस्त संकाय सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    Click here to Read More
    Previous Article
    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद मतदाता जागरूकता यात्रा पर रोक: राज्य निर्वाचन आयोग का रवैया लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों पर हमला
    Next Article
    राजस्थान में अब तक 44 लाख से अधिक पशुओं का पंजीकरण

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment