Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    एमजीडी गर्ल्स स्कूल में तीन दिवसीय 'एमजीडी एमयूएन 2026' का सफल आयोजन

    22 minutes ago

    महारानी गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल में 2 से 4 नवंबर 2026 तक 'एमजीडी एमयूएन' (मॉडल यूनाइटेड नेशंस) के 10वें संस्करण का शानदार आयोजन किया गया। "यतो धर्मः ततो जयः" के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित इस सम्मेलन में देश भर के 11 प्रमुख स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन 2 नवंबर को स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती अर्चना एस. मानकोटिया के करकमलों से हुआ। 

    सम्मेलन में पारंपरिक कमेटियों से अलग दो नई कमेटियाँ मुख्य आकर्षण रहीं। 'गोलमाल मंडपम' कमेटी में प्रतिभागियों ने राष्ट्राध्यक्ष के रूप में देशों के आंतरिक संकटों पर मंथन किया, वहीं 'सिटी पंचायत' में विद्यार्थियों ने मेयर की भूमिका निभाते हुए शहर की सफाई व्यवस्था और नागरिक समस्याओं पर सार्थक विचार रखे। आयोजन में कुँवरानी अंबिका सिंह ने भी विशेष रूप से शिरकत कर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।

    4 नवंबर को आयोजित समापन समारोह में विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव  उपेंद्र सिंह रावत मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर डेली कॉलेज, इंदौर को 'सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधिमंडल' (बेस्ट डेलीगेशन) घोषित किया गया। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रमेंद्र खंगारोत, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल एस. एस. सांगवान और सभी कोऑर्डिनेटर उपस्थित रहे। राष्ट्रगान और धन्यवाद ज्ञापन के साथ सम्मेलन का सफल समापन हुआ।

    Click here to Read More
    Previous Article
    ओपन एण्ड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) पर इंडक्शन एंड ओरिएंटेशन कार्यक्रम
    Next Article
    आर्किटेक्ट रघुवीर सिंह कपकजा के नए अध्यक्ष और एन. राम महासचिव बनें

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment