Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बियानी कॉलेज में ‘स्वाद उत्सव-2026’ का भव्य आयोजन

    51 minutes ago

    23 स्टॉलों पर दिखी उद्यमिता और रचनात्मकता

    जयपुर। बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में विद्यार्थियों में उद्यमिता, रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिवाली कार्निवल ‘स्वाद उत्सव-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी विभागों के विद्यार्थियों ने कुल 23 स्टॉल लगाकर अपने व्यावसायिक कौशल एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

    ‘स्वाद उत्सव’ में विद्यार्थियों ने वड़ा पाव, पानीपुरी, भेलपुरी, इडली-सांभर सहित विभिन्न लोकप्रिय व्यंजनों के आकर्षक स्टॉल लगाए। विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने इन स्टॉलों पर विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने ज्वैलरी, हस्तनिर्मित वस्तुओं एवं क्राफ्ट्स के स्टॉल लगाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा और व्यावसायिक सोच का परिचय दिया।

    आयोजन के दौरान स्टॉल प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें स्वच्छता, स्वाद, रचनात्मकता एवं सजावट के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में राहुल भट्ट, जनरल मैनेजर, हॉलिडे इन तथा हेड शेफ, हॉलिडे इन शामिल रहे। निर्णायकों के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. राधिका बियानी डागा, असिस्टेंट डायरेक्टर सीए अभिषेक बियानी, सीए साक्षी बियानी एवं प्रिंसिपल एंव डीन डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल ने भी सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए खाद्य पदार्थों का स्वाद चखा। उन्होंने स्वाद, गुणवत्ता, स्वच्छता, प्रस्तुति एवं रचनात्मकता के आधार पर स्टॉलों का मूल्यांकन किया तथा विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए।

     मोस्ट इनोवेटिव स्टॉल का पुरस्कार स्टॉल नंबर 9 ‘मानसा बेकर्स’, *मोस्ट क्रिएटिव स्टॉल* का पुरस्कार स्टॉल नंबर 3 तथा *क्राउड फेवरेट स्टॉल* का पुरस्कार स्टॉल नंबर 19 ‘गपशप पानीपुरी’ को प्रदान किया गया। वहीं बेस्ट टेस्टिंग डिश श्रेणी में स्टॉल नंबर 20 ‘इडली विडली एंड चिली’ एवं स्टॉल नंबर 18 ‘स्वाद ए स्वैग’ को सम्मानित किया गया। मोस्ट हाइजीनिक स्टॉल का पुरस्कार स्टॉल नंबर 23 ‘स्नेक ए होलिक’ को मिला।

    ‘स्वाद उत्सव’ का आयोजन विद्यार्थियों को उद्यमिता के व्यावहारिक गुर सिखाने तथा उनमें टीमवर्क, प्रबंधन और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से किया गया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    संपत्ति धोखाधड़ी मामले में पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट को चुनौती, गायक लकी अली पहुंचे कर्नाटक हाईकोर्ट
    Next Article
    दीपावली स्नेह मिलन समारोह आज

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment