Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    पुरानी यादों का मिलन, दोस्ती का जश्न और दिवाली की रौनक; जेईसीआरसी में सजा एलुमनाई गेट-टुगेदर

    36 minutes ago

    वर्ष 2004 से 2025 तक के विभिन्न बैच के पूर्व विद्यार्थी हुए शामिल, माइक्रोसॉफ्ट और गूगल जैसी वैश्विक कंपनियों में कार्यरत प्रोफेशनल्स और तेजी से उभरते स्टार्टअप्स के संस्थापकों ने साझा किए अनुभव*\

    जयपुर, पुराने दोस्तों से मुलाकात, कॉलेज के दिनों की यादें और दिवाली की खुशियां... इन सभी रंगों के साथ जेईसीआरसी में दिवाली एलुमनाई गेट-टुगेदर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2004 से 2025 तक के विभिन्न बैच के पूर्व विद्यार्थी देश के अलग-अलग हिस्सों से एकत्रित हुए। आयोजन में बड़ी संख्या में एलुमनाई ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें माइक्रोसॉफ्ट और गूगल जैसी प्रतिष्ठित वैश्विक कंपनियों में कार्यरत प्रोफेशनल्स के साथ-साथ अपने स्टार्टअप्स के माध्यम से नई पहचान बना रहे उद्यमी और ऐसे स्टार्टअप्स के संस्थापक भी शामिल रहे, जो आने वाले समय में यूनिकॉर्न बनने की क्षमता रखते हैं। विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुके इन पूर्व विद्यार्थियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।

    इस अवसर पर पूर्व विद्यार्थियों ने अपने पुराने अनुभव साझा किए और संस्थान के साथ अपने जुड़ाव को फिर से महसूस किया। अलग-अलग बैच के दोस्तों का मिलना, पुरानी यादों को ताजा करना और एक-दूसरे की उपलब्धियों से रूबरू होना आयोजन का खास आकर्षण रहा।

    इसके बाद पूरे आयोजन में खेल और मनोरंजन का उत्साह देखने को मिला। क्रिकेट, पिकलबॉल, म्यूजिकल चेयर्स और डंब शराड्स जैसी गतिविधियों ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। कहीं क्रिकेट के मैदान पर पुरानी टीम भावना देखने को मिली, तो कहीं खेलों के दौरान हंसी-मजाक और दोस्तों के बीच दिलचस्प मुकाबले नजर आए।

    साथ ही सम्मान समारोह में विजेता टीमों और शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, संगीत और दिवाली के उत्सव ने पूरे माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया।

    इस आयोजन में जेयू, यूडीएमएल और एमजीआईएएस से जुड़े पूर्व विद्यार्थियों ने भाग लिया। अलग-अलग बैच और कैंपस के विद्यार्थियों का एक साथ आना इस बात का प्रतीक रहा कि संस्थान से जुड़ा रिश्ता पढ़ाई पूरी होने के बाद भी बना रहता है।

    जेईसीआरसी का यह दिवाली एलुमनाई गेट-टुगेदर केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि पुरानी दोस्ती को फिर से जीने, उपलब्धियों का जश्न मनाने और संस्थान के साथ रिश्तों को नई ऊर्जा देने का खूबसूरत अवसर बना।

    जेईसीआरसी यूनिवर्सिटी के वाइस चेयरपर्सन अर्पित अग्रवाल ने कहा जेईसीआरसी का रिश्ता अपने विद्यार्थियों के साथ केवल कैंपस तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवनभर का जुड़ाव है। हमें गर्व है कि हमारे पूर्व विद्यार्थी आज माइक्रोसॉफ्ट और गूगल जैसी वैश्विक कंपनियों में अपनी पहचान बना रहे हैं और उद्यमिता के क्षेत्र में नए मुकाम हासिल कर रहे हैं। एलुमनाई गेट-टुगेदर जैसे आयोजन पुराने रिश्तों को फिर से जोड़ने और आने वाली पीढ़ी के विद्यार्थियों को इनकी उपलब्धियों से प्रेरणा देने का अवसर प्रदान करते हैं।”

    यह वक्तव्य संस्थान की Beyond the Campus, A Lifelong Connection वाली सोच को भी सामने लाता है।

    Click here to Read More
    Previous Article
    राजस्थान में अब तक 44 लाख से अधिक पशुओं का पंजीकरण
    Next Article
    बिल गेट्स की बेटी की बेहिसाब खर्च करने की आदत से परेशान पिता, भड़के अरबपति ने दी पॉडकास्ट में चेतावनी

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment