Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    IGNOU में डिजिटल शिक्षा एवं विद्यार्थी सेवाओं को बढ़ावा: अब असाइनमेंट और प्रोजेक्ट होंगेऑनलाइन जमा

    2 hours ago

    इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को बेहतर, सरल एवं समयबद्ध शैक्षणिक सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा एवं डिजिटलक्रांति को बढ़ावादेने के लिएविश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सिस्टम (OPMS) एवं ऑनलाइन असाइनमेंट मैनेजमेंट सिस्टम (OAMS) जैसी डिजिटल पहलों की शुरुआत की है।ऑनलाइन प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सिस्टम (OPMS) के माध्यम से विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट एवं शोध कार्यों से संबंधित प्रक्रियाओं को ऑनलाइन किया गया है। इस प्रणाली के अंतर्गत विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट रिपोर्ट एवं आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइनजमा करना होगा। इसी प्रकार, ऑनलाइन असाइनमेंट मैनेजमेंट सिस्टम (OAMS) के माध्यम से असाइनमेंट जमा करने एवं उनके प्रबंधन की प्रक्रिया को डिजिटल स्वरूप प्रदान किया गया है। इस व्यवस्था से विद्यार्थियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन असाइनमेंट जमा करने होंगे। इससे कागजी कार्यवाही में कमी, समय की बचत तथा असाइनमेंट प्रबंधन में पारदर्शिता को बढ़ावा मिलता हैएवं विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट एवं असाइनमेंट की स्थिति भी तत्काल जान सकते हैं।

    इस संबंध में इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, जयपुर की वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. ममता भाटिया ने कहा कि विश्वविद्यालय का निरंतर प्रयास है कि मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली के अंतर्गत अध्ययनरत विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं विद्यार्थी-केंद्रित सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँ। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे इन ऑनलाइन प्रणालियों का अधिकाधिक उपयोग करें तथा विश्वविद्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अपनी शैक्षणिक प्रक्रियाएँ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें।विद्यार्थी समर्थ पोर्टल https://ignou.samarth.edu.inपर जाकर अपनी लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड दर्ज करके ओपीएमएस (OPMS) एवं ओएएमएस (OAMS) का उपयोग कर सकते हैं।इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, जयपुर विद्यार्थियों से आग्रह करता है कि वे शैक्षणिक गतिविधियों से संबंधित नवीनतम सूचनाओं के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in, https://ignou.samarth.edu.inका नियमित अवलोकन करें।विश्वविद्यालय की ये डिजिटल पहल मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली को अधिक सुलभ, पारदर्शी, तकनीक-सक्षम एवं विद्यार्थी-अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। 

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    दो दिवसीय मूट कोर्ट प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment