Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    दीपावली पर रोशनी से जगमगाएगा चौमूं, विराज फाउंडेशन करेगा सर्वश्रेष्ठ सजावट करने वालों को सम्मानित

    2 hours ago

    11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल करेगा बाजारों, शोरूमों एवं व्यापारिक परिसरों का अवलोकन

    चौमूं। दीपावली के पावन पर्व पर शहर की सुंदरता और आकर्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विराज फाउंडेशन ने एक अनूठी पहल की है। आज विराज फाउंडेशन के प्रदेश कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाड़ी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दीपावली के अवसर पर शहर के विभिन्न व्यापार मंडलों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों द्वारा की जाने वाली आकर्षक सजावट को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि उत्कृष्ट सजावट करने वाले व्यापार मंडलों एवं प्रतिष्ठानों को फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

    विराज फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक, पूर्व पत्रकार, प्रखर लेखक एवं वर्तमान मे सिक्किम प्रोफेशनल युनिवर्सिरी, गैंगटोक, सिक्किम के कुलसचिव प्रोफेसर रमेश कुमार रावत ने विराज फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष, ऊर्जा वान समाज सेवी, सरल स्वभाव के मृदु भाषी एवं परोपकारी चोमू रत्न भुवनेश तिवाड़ी के इस निर्णय की प्रशनशा करते हुए गंगटोक से फोन पर भुवनेश तिवाड़ी को शुभ कामना एवं साधुवाद देते हुए उनके इस सकारात्मक निर्णय की भूरी भूरी प्रशनशा की है! साथ ही उनके सामाजिक कार्यो की भी सराहना करते हुए आगे भी इस प्रकार के निर्णय लेने का आहवान किया है!

    विराज फाउंडेशन के प्रदेश महासचिव बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि इस पहल के तहत 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गठित किया जाएगा, जो दीपावली के अवसर पर शहर के विभिन्न बाजारों, शोरूमों एवं व्यापारिक परिसरों का भ्रमण कर सजावट का अवलोकन करेगा। मूल्यांकन के लिए तीन अलग-अलग श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। इनमें प्रथम श्रेणी में व्यापार मंडल द्वारा की गई सामूहिक बाजार सजावट, द्वितीय श्रेणी में शोरूम की आकर्षक सजावट तथा तृतीय श्रेणी में व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं परिसरों की सुंदर सजावट शामिल हैं। तीनों श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को विराज फाउंडेशन की ओर से सम्मान प्रदान किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सी एम सैनी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य व्यापारियों के उत्साह, मेहनत एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना तथा शहर में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है। दीपावली के अवसर पर पूरा चौमूं शहर आकर्षक रोशनी और सजावट से जगमगाए तथा शहर की सुंदरता एक नई पहचान बनाए, इसी उद्देश्य से फाउंडेशन ने यह निर्णय लिया है।बैठक में ओमप्रकाश रीडर, सत्य प्रकाश पारीक, राधेश्याम शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा, डॉ. एम.के. अग्रवाल, नरेंद्र सिंह सोलंकी, दिनेश कुमार कुमावत एवं डॉ. सीताराम कुमावत सहित फाउंडेशन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जयपुर महानगर द्वारा दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हुआ संगम
    Next Article
    आरटीई का भुगतान न करने पर अधिकारियों के प्रति कठोर कार्रवाई की मांग, दिया पत्र

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment