Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जयपुर महानगर द्वारा दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हुआ संगम

    2 hours ago

    जयपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जयपुर महानगर के तत्वावधान में दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन आदर्श विद्या मंदिर, आदर्श नगर, राजा पार्क में किया गया। समारोह में विद्यार्थी परिषद के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अश्विनी शर्मा, विक्रांत खंडेलवाल क्षेत्रीय संगठन मंत्री विकास परिषद सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद युवाओं में शिक्षा और संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ चरित्र निर्माण एवं देशभक्ति की भावना जागृत करने का कार्य करती है। विद्यार्थी परिषद ने सदैव युवाओं को राष्ट्र और समाज के प्रति अपने दायित्वों का बोध करवाया है।

    इस अवसर पर अश्विनी शर्मा ने कहा कि देश की ऐसी कोई सड़क नहीं है, जहां विद्यार्थी परिषद के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने समाज और राष्ट्र की आवाज को बुलंद करने का कार्य न किया हो। विद्यार्थी परिषद की कार्यकर्ता परंपरा संघर्ष, समर्पण और राष्ट्रहित के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देती है।

     विक्रांत खंडेलवाल ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी परिषद में एक बार कार्यकर्ता बनने के बाद व्यक्ति आजीवन कार्यकर्ता रहता है। संगठन में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का जुड़ाव और उनका मार्गदर्शन सदैव बना रहता है। यही निरंतरता विद्यार्थी परिषद की संगठनात्मक परंपरा और कार्यकर्ता निर्माण की विशेषता है।

    कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने दीपावली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया तथा संगठन के पुराने अनुभवों और संस्मरणों को साझा किया। समारोह ने वरिष्ठ एवं वर्तमान कार्यकर्ताओं के बीच आत्मीय संवाद और संगठनात्मक जुड़ाव को और मजबूत करने का अवसर प्रदान किया।

    कार्यक्रम के अंत में जयपुर महानगर मंत्री केशव परीके ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया।

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में धूमधाम से मना दीपावली महोत्सव:
    Next Article
    दीपावली पर रोशनी से जगमगाएगा चौमूं, विराज फाउंडेशन करेगा सर्वश्रेष्ठ सजावट करने वालों को सम्मानित

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment