Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    चारित्रिक मूल्य और शिक्षा से राष्ट्र का निर्माण होता है : मेजर जनरल अलोक राज

    1 month ago

    इग्नू क्षेत्रीय केंद्र जयपुर की वार्षिक समन्वयक बैठक का आयोजन AICTE के INDOVATION सभा कक्ष में 7 फरवरी 2026 को हुआ।

    विश्व का सबसे बड़ा मुक्त विश्वविद्यालय और भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) में मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा श्रेणी में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले भारत के शीर्ष मुक्त एवं दूरस्थ उच्च शिक्षा संस्थान इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के क्षेत्रीय केंद्र जयपुर की वार्षिक समन्वयक बैठक शनिवार को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के INDOVATION सभा कक्ष में आयोजित हुई।

     

    इग्नू क्षेत्रीय केंद्र जयपुर की वार्षिक समन्वयक बैठक में मुख्य अतिथि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के चैयरमेन मेजर जनरल आलोक राज रहे। इस अवसर पर इग्नू क्षेत्रीय केंद्र जयपुर की वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. ममता भाटिया ने मुख्य अतिथि को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के कर कमलों से दीप प्रज्वलित कर इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के कुलगीत से हुई। मेजर जनरल अलोक राज इग्नू के शिक्षार्थी भी रहे है और इग्नू से MBA पाठ्यक्रम और आपदा प्रबंधन में प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम भी कर चुके हैं। मेजर जनरल अलोक राज ने इग्नू के प्रयासों और इग्नू द्वारा संचालित सभी पाठ्यक्रमों की प्रशंसा की और देश की उच्च शिक्षा की सकल नामांकन दर (GER) में महत्वपूर्ण भूमिका है। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र जयपुर की वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. ममता भाटिया ने इग्नू क्षेत्रीय केंद्र जयपुर की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें पिछले वर्षों में क्षेत्रीय केंद्र के अंतर्गत आने वाले सभी अध्ययन केंद्रों की प्रगति रिपोर्ट पर विस्तार से प्रकाश डाला। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र जयपुर की वार्षिक समन्वयक बैठक में इग्नू क्षेत्रीय केंद्र जयपुर के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आने वाले सभी ज़िलों के इग्नू अध्ययन केंद्र समन्वयकों ने भाग लिया और संक्षिप्त में अपने-अपने इग्नू अध्ययन केंद्रों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर इग्नू क्षेत्रीय केंद्र की उपनिदेशक डॉ. इंदु रवि ने असाइनमेंट, प्रोजेट और प्रैक्टिकल गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. शेर सिंह ने परीक्षा और प्रवेश परीक्षा से सम्बंधित विषय पर बात साझा की, सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. राममूर्ति ने प्रवेश प्रक्रिया से सम्बंधित चर्चा की और सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. कमलेश मीना ने अग्निवीर शैक्षिक गतिविधि, विश्वविद्यालय में नवाचार पहल, उन्नत भारत अभियान (UBA) और छात्र सहायता सेवाओं पर प्रेजेंटेशन दिया। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र जयपुर के सहायक कुलसचिव डॉ. पवन कुमार ने वित्त अनुभाग से सम्बंधित जानकारी साझा की। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र जयपुर की वार्षिक समन्वयक बैठक के दौरान एक खुला विचार-विमर्श सत्र रखा गया, जिसमें अलग-अगल इग्नू अध्ययन केंद्रों के समन्वयकों ने अपनी-अपनी समस्याएं, सुझावों और महत्वपूर्ण अवलोकनों को सम्बंधित अधिकारीयों के समक्ष रखा।

     

    इग्नू क्षेत्रीय केंद्र जयपुर की वार्षिक समन्वयक बैठक में इग्नू क्षेत्रीय केंद्र जयपुर के न्यूज़ लेटर का विमोचन मुख्य अतिथि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के चैयरमेन मेजर जनरल आलोक राज ने किया। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र जयपुर की वार्षिक समन्वयक बैठक के दौरान पीएम युवा 3.0 प्रधानमंत्री युवा लेखक मेंटरशिप योजना में चयनित इग्नू शिक्षार्थी नरेंद्र प्रताप सिंह को सम्मानित किया गया और इग्नू क्षेत्रीय केंद्र जयपुर की वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. ममता भाटिया ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें दी।

     

     

     

     

    Click here to Read More
    Previous Article
    बर्डिंग फेयर’ का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया
    Next Article
    वाणिज्य महाविद्यालय में हुआ सात दिवसीय शिविर का आगाज

    Related राजस्थान Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment