Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    वाणिज्य महाविद्यालय में हुआ सात दिवसीय शिविर का आगाज

    1 day ago

    आज से NSS Camp का शुभारम्भ जोर शोर से वाणिज्य महाविद्यालय में हुआ । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर विज्ञान संकाय के डीन और वनस्पति विभाग के हेड प्रो. रामावतार शर्मा रहे । इस कार्यक्रम के अध्यक्ष कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. भवानी शंकर शर्मा जी ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर सात दिवसीय शिविर की भूमिका हमारे बीच में रखी और स्वयंसेवको को “NOT ME BUT YOU” स्लोगन की समीक्षा सरल शब्दों में हमारे बीच में रखी । इसके बाद मुख्य अतिथि प्रो. रामावतार शर्मा जी ने छात्रों को बताया कि ये सात दिन किस तरह किसी व्यक्ति के चरित्र निर्माण में सहायक हो सकते हैं । उन्होने ये भी बताया कि “जिस तरह एक गुलाब का पौधा धरती से जुडा रहकर खुशबू बिखेरता है, उसी तरह हमें भी “Down To Earth” रह कर अपना काम ईमानदारी से करते रहना है"। इसी क्रम में वाणिज्य महाविद्यालय के उप-प्राचार्य डॉ. एम. एल. वसीटा सर ने बताया कि “हमारा युवक ऊर्जावान होने के साथ साथ कौशल से परिपूर्ण है, को इस तरह के Camp सही दिशा में जाने हेतु प्रेरित करते हैं, जिस से कि वह जब भी जरुरत पडे समाज के लिये अपनी उपयोगिता सिध्द कर सकें” । इस कार्यक्रम में वाणिज्य महाविद्यालय के सभी उप-प्राचार्य एंव शिक्षकगण, सभी कार्यक्रम अधिकारी एंव छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में UNIT- II कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोहित सभी मंचासीन मानुभावों एंव आए हुए सभी अथितियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

    Click here to Read More
    Previous Article
    चारित्रिक मूल्य और शिक्षा से राष्ट्र का निर्माण होता है : मेजर जनरल अलोक राज
    Next Article
    कानोड़िया स्कूल ऑफ लॉ फोर वीमेन, जयपुर में पी.टी.एम. का आयोजन किया

    Related शिक्षा Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment